राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है – राज्यपाल श्री डेका राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है।…
Read MoreTag: #CulturalHeritage
अगहन मास के पावन अवसर पर CM साय का आशीष संदेश—सलखंड में महालक्ष्मी पूजा में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने की ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की दी बधाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया,…
Read Moreदिल्ली में गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’—भारत मंडपम में लोक नृत्यों ने बांधा समां, कलाकारों की ताल पर थिरक उठा पूरा परिसर
देश की राजधानी में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति में भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा रायपुर : राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम दिखाई दिया। 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य-शैली और विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और आनंद भर…
Read Moreसांस्कृतिक मंच पर जशपुर का जलवा! करमा नृत्य दल ने जीते शीर्ष स्थान—राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर बढ़ाया गौरव
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 2.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित करमा दल ने 20 नवंबर को अंबिकापुर में हुए जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले का नाम किया रौशन जशपुर की कला और संस्कृति को लगातार मिल रही उत्कृष्ट पहचान जशपुर : जशपुर जिले की पारंपरिक कला और संस्कृति ने एक बार फिर पूरे राष्ट्र में अपना परचम फहराया है। टाटीडांड की जय माता दी करमा नृत्य पार्टी ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। टीम ने…
Read Moreजनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा
रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…
Read Moreबिरसा मुंडा जयंती पर सरगुजा में उत्सवों की धूम! पीएम मोदी ने किए करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने संभाली कमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं सरगुजा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं वीर नारायण सिंह कला महोत्सव 2025 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित रायपुर : भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को राजमोहिनी…
Read Moreकंडोरा में गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव का शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया गया, मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सामुदायिक भवन व सोलर लाइट की घोषणा, समाज को एकता व विकास का संदेश दिया
यादव समाज को आगे बढ़ाने शासकीय योजनाओं के प्रति रहे जागरूक, योजनाओं का उठाए लाभ : शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मंत्री श्री यादव कंडोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, सोलर लाइट की घोषणा की कार्यक्रम में आए कीर्तन मंडली को स्वेच्छानुदान राशि देने की भी घोषणा जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में ग्राम कण्डोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव…
Read Moreछत्तीसगढ़ ने जीता भारत पर्व का दिल! केवड़िया में ‘छत्तीसगढ़िया स्वाद’ और संस्कृति से महक उठा एकता नगर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए अभिभूत
छत्तीसगढ़िया स्वाद से महक उठा केवड़िया:एकता नगर में छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति की गूंज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल का किया अवलोकन रायपुर : गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झलक हर आगंतुक के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारत पर्व का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे रतनपुर — कल्चुरी कलार समाज महासम्मेलन में किया शामिल, रतनपुर को दी ₹100 बिस्तर अस्पताल और ₹1 करोड़ के सामुदायिक भवन की सौगात
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की संभावना है। उन्होंने रतनपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना तथा कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ : राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर मुख्यमंत्री साय ने किया सामूहिक गायन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का शुभारंभ
वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मातृभूमि की स्तुति में रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की फिज़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव का अवसर बना खास मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से आज़ादी की राष्ट्रीय चेतना का किया गया स्मरण पूरे उत्साह के साथ देशभर में मनाया गया ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं…
Read More