जशपुर दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही जबरदस्त मौजूदगी

जशपुर, 11 सितंबर 2025/ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक और सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य…

Read More

बदलेगा जशपुर का नक्शा : 171 करोड़ से अधिक लागत वाली तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का टेंडर पूरा, जल्द गूंजेगी मशीनों की आवाज़

जशपुर, 10 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सड़क विकास की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। जिले के तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आगामी दिनों में इन निर्माण कार्यों की शुरुआत होने से जिलेवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और विकास का नया मार्ग मिलेगा।जिले में होने वाले प्रमुख सड़क निर्माण बागबहार-कोतबा मार्ग लंबाई 13.20 कि.मी. केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वादा साकार: पत्थलगांव को मिलेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड, नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृत किए 5 करोड़

जशपुर 10 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका को आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए संचालनालय द्वारा चार करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए की मंजूरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से अधोसंरचना…

Read More

जशपुरवासियों के लिए नई सौगात : कलेक्टरेट परिसर में ‘जशपुर टी बार’ की नई शुरुआत – चाय-नाश्ते से लेकर शुद्ध शाकाहारी भोजन तक एक ही जगह

जशपुर, 10 सितंबर 2025 : जशपुरवासियों और विशेषकर कलेक्टर कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। कलेक्टरेट परिसर में जशपुर टी बार नाम से होटल का नया स्वरूप आज से अपनी सेवाएँ शुरू कर चुका है। होटल में आने वाले ग्राहकों के लिए चाय की गरमागरम चुस्कियों के साथ स्वादिष्ट नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्तम सुविधा भी उपलब्ध है। होटल का शुभारंभ आज नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने किया। इस अवसर पर मनिजर राम, श्री सोनू पाण्डेय,…

Read More

पत्थलगांव के सुभाष मिंज बने सौर ऊर्जा के प्रेरक उदाहरण — प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से हर महीने बिजली बिल में दर्जनों यूनिट की बचत, पूरे परिवार को मिली आर्थिक मजबूती

जशपुर, 08 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है। जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी श्री सुभाष मिंज ने अपने घर में 3 किलोवाट…

Read More

कलेक्ट्रेट में लगा जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनता से सुनी फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 08 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से…

Read More

“अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो इलाज अधूरा रह जाता” — जशपुर के मजदूर ने कैंसर को हराया

आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन — 46 वर्षीय मजदूर कैंसर से पूरी तरह स्वस्थ जशपुर 8 सितम्बर 2025/  स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की पहल से आज गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इसी योजना से जशपुर जिले के पुरानी टोली निवासी श्री वीरेंद्र खाखा (46 वर्ष) को कैंसर जैसी गंभीर…

Read More

आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ता कदम, जशपुर के मनोरा में वन धन केंद्र संचालन हेतु महिलाओं का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

जशपुर, 08 सितम्बर 2025/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देशन एवं डीएफओ श्री शशी कुमार के मार्गदर्शन में मनोरा विकासखण्ड में वन धन केंद्र मनोरा का संचालन करने के लिए महिला लीडरों एवं बिहान समूह की महिलाओं विशेषकर पहाड़ी कोरवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  जिसमें विशेष पहाड़ी कोरवाओ के आर्थिक स्थिति में सुधार करने साथ में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए आजीविका एवं लाभ प्राप्त करने हेतु उपायों पर चर्चा किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि बिहान और वन विभाग के सहयोग से वन…

Read More

जशपुर में न्यायालय सभाकक्ष गूंजा ‘न्याय सबके लिए’, पैरालीगल वॉलंटियर्स को मिला अधिकारों की रक्षा का प्रशिक्षण

जशपुर, 08 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में जिला एवं तालुका स्तर के अंतर्गत् कार्यरत अधिकार मित्रों (पैरालीगल वॉलिंटियर्स) हेतु विधि सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अंतर्गत आगजनों एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के ध्येय वाक्य न्याय सबके लिए तथा नालसा द्वारा सचालित विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत आम नागरिकों एवं जन समुदाय तक कानूनी सहायता-सलाह उपलब्ध कराये जाने…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वीकृत की 4 लाख की राशि, दुलदुला तहसील में सांप के काटने से महिला की मौत

जशपुर, 08 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम धान्धअम्बा, निवासी स्व. केटी बाई का सांप के काटने से 29 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भोदलो राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More