छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : मतगणना प्रेक्षक करेंगे मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन, भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षक किया नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मतगणना प्रेक्षक मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना के परिणामों को प्रत्येक चक्र (चरण) के पश्चात आयोग के साफ्टवेयर के माध्यम से अद्यतन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर आज मतदान के दिन 7 नवंबर को पल-प्रतिपल देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में विधानसभावार वोटर टर्न ऑउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं। लिंक मे क्लिक कर प्ले स्टोर से कर सकते है डाऊनलोड.. https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.eci.pollturnout&hl=en_IN

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : द्वितीय चरण की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 958 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में

द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 17 नवंबर को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 958 अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 108 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण के विधानसभा…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु जशपुर जिले के तीनों विधानसभा से 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, अंतिम तिथि को किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं लिया नाम वापस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकित 30 अभ्यर्थियों में से किसी ने भी आज अंतिम दिवस नाम वापसी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 36 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 03 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र जशपुर में 11, कुनकुरी में 11 तथा पत्थलगांव में 8…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : 80 वर्ष से अधिक तथा दिव्यांग 6447 मतदाताओं ने दिखाई डाक मतपत्र में रूचि, राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान

18-19 आयु वर्ग के सवा सात लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान प्रदेश के रायपुर शहर उत्तर में हैं सबसे अधिक तृतीय लिंग के मतदाता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में दो चरणों में हो रहे विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रदेश के 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों ही चरणों में पुरूष मतदाताओं की तुलना में  महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। पुरुष तथा महिला मतदाताओं के साथ ही तृतीय लिंग ( ट्रांसजेंडर) के 753 मतदाता विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य, अभ्यर्थी 2 नवम्बर तक कर सकेंगे नाम वापसी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र रायपुर नगर दक्षिण में 36, रायपुर नगर पश्चिम में 31, दुर्ग शहर में 27, बिल्हा, रायपुर ग्रामीण में 25-25, बेलतरा में 24, रायगढ़, भाटापारा में 23-23, कोरबा, कसडोल में 22-22,…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण

दुर्ग जिले में सबसे अधिक शिकायतें, दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी विजिल के माध्यम से अब तक राज्य में  प्राप्त कुल 1888 शिकायतों में से 1868  शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। सीविजिल के माध्यम से दुर्ग जिले में…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों द्वारा अब तक कुल 39 करोड़ 53 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त, एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के शराब की जब्ती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 30 अक्टूबर तक की स्थिति में 39 करोड़ 53 लाख रुपए से अधिक की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें दस करोड़ 43 लाख रुपए की नगद राशि भी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 30 अक्टूबर तक 33 हजार 534 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 करोड़…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: जशपुर जिले के तीनों विधानसभाओं के प्रेक्षको ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों को निर्वाचन तैयारियों के संबंध दिए आवश्यक दिशा-निर्देश टीम भावना एवं सचेत होकर स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करें-प्रेक्षक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के तीनों विधानसभाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री राजीव रंजन, आईएएस श्री राजीव पराशर, पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस डॉ. फक्कीरप्पा कागिनेल्ली, व्यय ऑब्जर्वर आईआरएस श्री यदुवंश यादव ने निर्वाचन तैयारियों के संबंध में निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य, सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में जशपुर जिले के तीनों विधानसभा के नाम निर्देशन पत्र की स्कूटनी की गई

अभ्यर्थी  2 नवम्बर तक कर सकेंगे नाम वापसी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रेक्षक आईएएस श्री राजीव रंजन, आईएएस श्री राजीव पराशर की उपस्थिति में जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्र की स्कूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 03 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल…

Read More