जशपुर 21 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम कलिबा निवासी रामनाथ राम का आकाशीय बिजली गाज से 10 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी फुलकुमारी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से छेरडांड़ की शांति का सपना हुआ पूरा, अब पक्के मकान में भयमुक्त होकर परिवार के साथ कर रही जीवनयापन
मुख्यमंत्री ने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का दिया अवसर – शांति बाई जशपुर 21 नवम्बर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव की झोपड़ी में रहने वाले अनेक परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। राज्य में शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले और लोगों की सपने पूरे हो इस आशा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव के दिशा-निर्देशन में शत् प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहला किया जा रहा है। ऐसी कहानी है दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री की पहल से कोहापानी में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान, 2.11 लाख रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की पहल से गांव में लाइन विस्तार स्वीकृत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव के प्रति आभार व्यक्त किया जशपुर, 21 नबम्बर 2024/ रोटी कपड़ा और मकान के साथ अब बिजली भी मानव जीवन की मुख्य आवश्यकता बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आम लोगों की जीवन से जुड़ी जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इसे अमल में लाने राज्य शासन द्वारा प्रमुखता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर के कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत तिलंगा अंतर्गत आने वाले ग्राम कोहपानी…
Read Moreजशपुर : फरसाबहार में धान तस्करी का मामला, उड़ीसा से आ रहा 45 बोरी धान जब्त
जशपुर 21 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में उड़ीसा से अवैध रूप से धान परिवहित की जा रही एक पिकअप वाहन को फरसाबहार की संयुक्त टीम के द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार फरसाबहार, फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम के द्वारा भंडारी सांकरा उड़ीसा से आ रही पिकअप वाहन से लगभग…
Read Moreअंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने इसरो सेटेलाइट्स मॉडल का छात्रों को कराया गया प्रदर्शन
विशेषज्ञ की टीम ने केन्द्रीय विद्यालय में रॉकेट लॉन्चिंग की प्रक्रिया और कृत्रिम उपग्रह के बारे में दी गई जानकारी जशपुर 21 नवंबर 2024/ पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में छात्रों के लिए एक अद्वितीय और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर श्री रोहित व्यास के विशेष प्रयासों से अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की एक विशेषज्ञ टीम को अंतरिक्ष और उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक के प्रदर्शन हेतु विद्यालय में भेजा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और भारतीय…
Read Moreदिशा समिति की बैठक: जशपुर के विकास के लिए नई रणनीति, किसानों को मिलेगा लाभ, जल जीवन मिशन को मिलेगा गति
शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं- सांसद राधेश्याम राठिया जशपुर 21 नवंबर 2024/ रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की पहली बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री राठिया ने बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से सौन्दर्य जिला है। वन संपदा भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यहां के किसानों और स्व सहायता समूहों के द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने जिला संग्रहालय का किया निरीक्षण, संग्रहालय का उन्नयन कर उससे युवाओं को जोड़ने दिए निर्देश
जशपुर, 20 नबम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने संग्रहालय में जशपुर की संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संग्रह की सराहना की और संग्रहालय प्रभारी को जिले के वैभवशाली इतिहास से उन्हें परिचित कराने हेतु अभियान चलाने को कहा। उन्होंने जिला संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए पुरातत्व विभाग से समन्वय कर इसे नए रूप में विकसित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय संस्कृति को अच्छे से उजागर किया जा सके इसके लिए स्थानीय जनजातीय…
Read Moreजशपुर : सड़क निर्माण के समय डायवर्सन संकेतकों के ना लगाने पर ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनकर शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय में आने हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश लर्निंग लायसेंस निर्माण हेतु कॉलेजों में लगाये जाएं शिविर – कलेक्टर जशपुर, 20 नबम्बर 2024/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर ने सड़क नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही, सड़कों पर दुर्घटना कम करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। इसके साथ ही जिले में दुर्घटना…
Read Moreजशपुर : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला प्रबंध समिति एवं विभिन्न पदों पर हुआ निर्वाचन, रक्तदान एवं सदस्यता हेतु चलाया जाएगा वृहद अभियान
जशपुर, 20 नबम्बर 2024/ मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला प्रबंध समिति के सदस्यों का चयन किया गया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित जिला प्रबंध समिति के सदस्यों की प्रथम बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिसमें जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार को सोसाइटी के चेयरमैन के रूप में अपर कलेक्टर को वाइस चेयरमैन एवं जिला कोषालय अधिकारी को कोषाध्यक्ष एवं जिला समन्वयक रेडक्रॉस को राज्य प्रबंधन…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत डुमरिया में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर
बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 20 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत डुमरिया, तहसील फरसाबहार में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत डुमरिया के मुहल्ला पाले पखना गबिया टोला का ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर यहां तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read More