जशपुर/ छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का आम चुनाव संपन्न हुआ। यहां सर्व सहमति से जिलाध्यक्ष के पद पर पुनः श्रीमती कविता यादव को काबिज कर दूसरी पारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दिया गया तो वहीं 17 परियोजना में से 11 परियोजना में पुनः परियोजना अध्यक्षों की नियुक्ति हुई,इसमें अधिकांश परियोजना में अध्यक्षों को उनके सफल कार्यकाल के कारण पुनः रिपीट किया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का आम चुनाव जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आज सम्पन्न हुआ।यहां इस कार्यकाल में उम्मीद…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बाल बच्चन को 32 साल बाद मिला मुआवजा
भालू के हमले में दोनों आंख गवां चुके है पीड़ित बेटियों की पढाई और विवाह में करेगें खर्च पीड़ित ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर/ भालू के हमले में दोनों आंखों की रोशनी गवां चुके बाल बच्चन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर घटना के 52 साल के बाद मुआवजा राशि मिल सकी। रविवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मुआवजा राशि का चेक सौंपा तो बाल बच्चन और उनका परिवार भावुक हो गया। आर्थिक तंगी से जुझ रहे इस परिवार…
Read Moreजशपुर: परीक्षा पे चर्चा में सहभागिता के लिए रविशंकर राम दिल्ली पहुंचे, प्रधानमंत्री से करेंगे सवाल
जशपुर 12 जनवरी 25/ परीक्षा पे चर्चा पर दिल्ली में आयोजित होने वाली पैनल परिचर्चा में छत्तीसगढ़ से चयनित तीन छात्रों में से एक छात्र रविशंकर राम शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुरनगर के कक्षा 9 वीं में पढ़ाई कर रहे है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में पहली बार जशपुर जिले के किसी छात्र को अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ के चयनित तीन छात्रों के दल के साथ छात्र रविशंकर राम दिल्ली पहुंचकर 12 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री रोहित व्यास…
Read Moreजशपुर: कलेक्टर का नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण व अधोसंरचना कार्यों को दी गति
जशपुर 12 जनवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कार्य किये जाने हेतु जशपुर का सौन्दर्यकरण, अधोसंरचना कार्य के लिए भागलुपर चौक, बी.टी.आई खेल मैदान, सामुदायिक भवन बी.एस.एन.एल ऑफिस, पक्की ड़ाडी, चौक स्थित कुंआ व वार्ड क्रमांक 07 का निरीक्षण किया गया। बी.टी.आई. मैदान को एथलेटिक्स मैदान के रूप विकासित करने हेतु नगरपालिका विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाउण्ड्रवॉल निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य, हाई मस्क लाईट, रनिंग ट्रैक व घास लगाने के कार्य शामिल…
Read Moreजशपुर: राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से किसानों को लाभ, हरकचन्द साय ने हल्दी की खेती से बढ़ाई आमदनी
हल्दी की बनी रहती मांग मार्केट में हमेशा जशपुर 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् विभाग द्वारा फल क्षेत्र विस्तार से कृषकों को लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् कृषकों को हल्दी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना से…
Read Moreनगर पालिका जशपुर के सौंदर्यीकरण के लिए फोरम की पहली बैठक संपन्न : जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी फोरम में जशपुर के विकास कार्यों के लिए अपनी बात रखी
जशपुर 11 जनवरी 25/ नगर पालिका परिषद् जशपुर नगर के सभाकक्ष में आज जशपुर फोरम की प्रथम बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की उपस्थिति और विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। सर्व प्रथम कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जशपुर फोरम के गठन के उदेश्य के बारे में विस्तार से कार्य संरचना, कार्य योजना, संचालन गतिविधियों के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों चेबर ऑफ कार्मस के सदस्यों, आम नागरिकों को इसकी जानकारी दी गई। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भी जशपुर फोरम के आगामी कार्ययोजना के संबंध में…
Read Moreजशपुर : स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हुई प्रीति, समूह के माध्यम से मुद्रा लोन 1 लाख रुपए की लागत से शुरू की श्रृंगार दुकान, प्रतिदिन 1 हजार तक की हो रही आमदनी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर 11 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार से निरंतर जुड़ रही है। लक्ष्मी स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती प्रीति गुप्ता ने शुरू किया स्वयं का श्रृंगार दुकान श्रीमती प्रीति गुप्ता ने बताया कि वह बगीचा विकासखण्ड मुख्यालय से 12 कि.मी. के दूरी पर स्थित ग्राम बुढ़ाडांड़ की निवासी है। लक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले वह समूह से जुड़ी नहीं थी। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके बाद वह…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पुरेन्द्र को मिली बैटरी चलित ट्रायसायकल, मिली नई उम्मीद, अपना कार्य स्वयं करने में होंगे सक्षम
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 11 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर एक हादसे की वजह से चलने फिरने में असमर्थ पुरेन्द्र को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम होंगे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को प्रति आभार व्यक्त किया है। एक हादसे में ग्राम मयुरचुन्दी, तहसील दुलदुला निवासी पुरेन्द्र…
Read Moreजशपुर : निगरानी बदमाश की खौफनाक गुंडागर्दी का अंत, पुलिस ने जंगल से दबोचा, लूट और हत्या के प्रयास में किया गिरफ्तार!
आरोपी ने चाकू की नोक पर कपड़ा व्यापारी से की थी लूटपाट व एक अन्य मामले में महिला पर किया था चाकू से जानलेवा हमला आरोपी -1. रामवृछ पात्रे पिता धीरन पात्रे उम्र 31 वर्ष निवासी तूबा थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छग) के विरुद्ध थाना फरसाबहार में दो अलग अलग प्रकरणों में क्रमशः बी एन एस की धारा 126, 296, 15(2), 351(2), 309 व बी एन एस की धारा 331,109,296,351(2),115(2) के तहत् मामला दर्ज। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हलधर यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र…
Read Moreजशपुर में ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी : फिल्मी अंदाज में पीछा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार!
आरोपी -1. देव कुमार पिता दिलेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष साकिन ऊपरधिंचा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ.ग) 2.आकाश यादव पिता खिरबंधु यादव उम्र 19 वर्ष निवासी भेलवामेंडर थाना तुमला जिला जशपुर( छ.ग) के विरुद्ध धारा 303(2), 112(2) बी एन एस के तहत थाना बागबहार मे मामला दर्ज जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी विक्रान्त सिंह पिता भुनेश्वर सिंह उम्म्र 31 वर्ष ग्राम खुटापानी प्रधानपारा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 08.01.25 की रात्रि में खाना खाकर…
Read More