जशपुर की तस्वीर बदल रही, सड़कों पर विकास की रफ्तार : जशपुरवासियों को सीएम साय का तोहफा, नई सड़कों का निर्माण

जशपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई जान, जशपुर में विकास कार्य युद्धस्तर पर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 6 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए सड़कें, पुल-पुलिया के साथ ही स्कूल, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण आदि के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार स्वीकृति दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र में अगर एक बेहतर अधोसंरचना हैं। गांवों में अच्छी सड़क होने के साथ ही मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ हो तो वहां की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती है। इसी…

Read More

जशपुर : बागबहार में जनता की समस्याओं का हुआ समाधान, शासन की योजनाओं का लाभ मिला

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 188 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर  166 आवेदन निराकरण गया समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 06 सितंबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड  ग्राम बागबहार में विगत दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी  मौजूद थे।  शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में…

Read More

जशपुर में गूंजा तीजा का जयघोष, महिलाओं ने मनाया पर्व : कौशल्या साय का संदेश – तीजा महिलाओं के संकल्प शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक

भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय तीजा महोत्सव संपन्न समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 5 सितंबर/ तीजा सुहागिन महिलाओं का त्यौहार है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर अपने पति और संतान की दीर्घायु की कामना करती है। यह पवित्र त्यौहर भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने उक्त बातें कही। वे शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हाल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीजा महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होनें कहा कि भारत धर्म,संस्कृति…

Read More

आकाशीय बिजली की त्रासदी : सरपंच की मौत पर जशपुर विधायक का शोक, पीड़ित परिवार को दी सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 5 सितंबर/ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रौनी सरपंच के निधन हो जाने पर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा हर संभव मदद का आश्वासन देने जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मृतक सरपंच के निवास पहुंची और आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए मृतक के परिजनों को दी। मृतक के घर घर पहुंची जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत को परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रौनी सरपंच रामवृक्ष राम की मौत हो गई, रामवृक्ष और उसकी…

Read More

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया : विभिन्न पदों पर पदोन्नति की मांग का दिया आवेदन.

सरगुजा संभाग में उच्च वर्ग शिक्षक की पद्दोन्नति एव सरगुजा संभाग में प्राथमिक विद्यालय में पद्दोन्नति की मांग रखी गयी. समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 5 सितंबर / छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता को फेडरेशन की ओर से आवेदन दिया गया, जिसमें सरगुजा संभाग में उच्च वर्ग शिक्षक की पद्दोन्नति एव सरगुजा संभाग में प्राथमिक विद्यालय में पद्दोन्नति की मांग रखा गया तथा ब्याख्याता/नियमित/एलबी संवर्ग एवं प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय का प्राचार्य पद में पद्दोन्नति एवं उच्च…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गरीबों को मिला सशक्तिकरण ! कैंप कार्यालय ने बदली सुरेखा और गीता की जिंदगी !

सुरेखा और गीता बाई ने राशनकार्ड बनवाने मुख्यमंत्री श्री साय से किया था निवेदन कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल बना राशनकार्ड समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उनके गृह ग्राम बगिया में बनाए गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान की एक मजबूत पहल की जाती है। इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय की पहल पर ही ग्राम चराईडांड की सुरेखा बाई और गीता बाई का अलग-अलग नवीनीकृत प्राथमिकता राशनकार्ड बनाया गया है।  जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला, ग्राम चराईडांड…

Read More

जशपुर क्राइम : दुलदुला में पिता-पुत्र का झगड़ा हुआ खूनी, पुत्र की हत्या, पिता गिरफ्तार

आरोपी पिता भिनसेंट कुजूर घटना घटित कर फरार था, जिसे चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 5 सितंबर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 34 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 05.09.2024 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके घर में पति दिलीप कुजूर उम्र 37 साल, 03 बच्चे एवं ससुर भिनसेंट कुजूर उम्र 62 साल के साथ में रहते हैं, प्रार्थिया का पति दिलीप कुजूर शराब पीने का आदि था और प्रतिदिन घर में रखे चावल, दाल, धान इत्यादि को बेंचकर…

Read More

जशपुर : सड़कों के निर्माण से बनेगी नई राहें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर-पत्थलगांव को दिया विकास का तोहफा, अधोसंरचना विकास से बदलेगी जशपुर-पत्थलगांव की तस्वीर

मुख्यमंत्री की पहल पर जिलें में मजबूत अधोसंरचना निर्माण हेतु विकास कार्यों की लगातार मिल रही स्वीकृति, जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए सड़कें, पुल-पुलिया के साथ ही स्कूल, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण आदि के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार स्वीकृति दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र में अगर एक बेहतर अधोसंरचना हैं। गांवों में अच्छी सड़क होने के साथ…

Read More

जिला प्रशासन का स्वच्छ जशपुर का सपना: स्वच्छता ही सेवा अभियान को मिल रहा जोर, गति देने जिला पंचायत सीईओ ने की बैठक

सफाई एवं स्वच्छता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण और वॉकथॉन इत्यादि का आयोजन कर लोगों को करें जागरूक- जिला पंचायत सीईओ समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने आज कलेटोरेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही सेवा अभियान 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किए जाने के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्वच्छता की भागीदारी, श्रमदान से सम्पूर्ण स्वच्छता और सफाई मित्र स्वच्छता शिविर आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक में डिप्टी कलेक्टर विश्वराव मस्के, हरिओम द्विवेदी…

Read More

जशपुर: निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 31 दिसंबर तक पंजीयन नवीनीकरण का मौका

अधिक जानकरी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में किया जा सकता है सम्पर्क  समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर/ श्रम विभाग में छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन कि वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु आज तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवनीकरण आवेदन कर सकते है। 31 दिसम्बर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को…

Read More