जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कों का जाल तेजी से बिछाए जाने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो रहा है। अधोसंरचना में हो रहे इन सुधारों से जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति और दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत 90.10 लाख रुपये की लागत से एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल तक जाने वाले…
Read MoreTag: #jashpurnews
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी को मिला बड़ा तोहफा, 6.67 करोड़ से बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन…
Read Moreदेरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जशपुर के रेंगले, बागबहार और केरसई में महतारी सदन का निरीक्षण, ठेकेदारों को चेतावनी
अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने महतारी सदन निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण जशपुर, 22 अगस्त 2025/ सरगुजा संभाग के अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने गुरुवार को जशपुर जिले में निर्माणाधीन महतारी सदन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखंड के रेंगले, पत्थलगांव के बागबहार और फरसाबहार के केरसई में निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने…
Read Moreजशपुर: कुनकुरी, केराडीह और फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों व महिलाओं ने लिया लाभ
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की…
Read Moreजशपुर: बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन प्रशिक्षण, 50 किसानों को सिखाई गई वैज्ञानिक तकनीकें और आधुनिक उपाय
जशपुर, 21 अगस्त 2025/ विज्ञान से व्यवहार तक शीर्ष से ज़िले के बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन हेतु किसानों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची की वैज्ञानिक-बी डॉ. निधि सु्खिजा तथा सहायक निदेशक रेशम श्री श्याम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमआरएमए मेरा रेशम मेरा अभियान पर चर्चा से हुई। विशेषज्ञों ने समझाया कि “मेरा” शब्द का तात्पर्य है “हम इसे अर्जित करते हैं”, जो किसानों में स्वामित्व…
Read More10 साल पुराने जख्म पर मरहम: विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर के मजदूर को कृत्रिम पैर, अब मुस्कान लौटेगी जिंदगी में
जशपुर, 21 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुर्योधन राम की जिंदगी एक बार फिर नई मुस्कान से भर उठेगी। लगभग 10 वर्ष पूर्व हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्योधन का दायां पैर काटना पड़ा था। यह घटना उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उन्हें रायपुर इलाज के लिए भेजने का निर्णय लिया है, जहां उनके लिए कृत्रिम पैर लगाया जाएगा। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले ग्राम बोकी कारीताला निवासी दुर्योधन…
Read Moreअब छुट्टियों में भी खुलेगा जिला ग्रंथालय जशपुर, छात्रों के लिए सुबह 5 से रात 11 बजे तक अध्ययन की सुविधा
जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब जिला ग्रंथालय जशपुर समस्त अवकाश के दिन में भी प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुला रहेगा। विदित हो कि जिला ग्रंथालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के द्वारा समस्त अवकाश के दिन में भी जिला ग्रंथालय खोले जाने का मांग किया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को समस्त अवकाश के दिन कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार नियमित रूप से जिला ग्रंथालय निर्धारित समय तक खुला रखेंगे।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बदला स्थानीय अवकाश – अब 28 अगस्त को रहेगा नवाखाई-ऋषि पंचमी पर छुट्टी
कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन 30 अगस्त के स्थान पर 28 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिले के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने पूर्व में नवाखाई के अवसर पर 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए नवाखाई ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
Read Moreतालाब में डूबने से गई महिला की जान – जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की
जशपुर, 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटब, निवासी लीलावती बाई का तालाब के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भदरा साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर: विशेष पिछड़ी जनजाति गांव दर्रीपारा कुटमा में पीएम जनमन आंगनबाड़ी तैयार, नन्हें बच्चों को मिल रही शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा
छोटे बच्चों का बौद्धिक विकास और गर्म भोजन स्वास्थ्य जांच की भी दी जा रही सुविधा जशपुर 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को केन्द्र शासन और राज्य शासन की सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में विकास खंड बगीचा के ग्राम दर्रीपारा पारा कुटमा में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त पीएम जनमन आंगनबाड़ी केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जहां विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा…
Read More