जशपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आज मंगलवार को हायर सेकेंडरी स्कूल चिकनीपानी का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था व विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद श्री साय बागबहार मंडल के चिकनीपनी में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज…
Read MoreTag: #SalikSai
गांव से स्कूल तक पक्की सड़क का तोहफा, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने किया एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल मार्ग का भूमिपूजन
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कों का जाल तेजी से बिछाए जाने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो रहा है। अधोसंरचना में हो रहे इन सुधारों से जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति और दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत 90.10 लाख रुपये की लागत से एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल तक जाने वाले…
Read Moreयुडी मिंज का बयान देशवासियो की भावनाओं को आहत करने वाला, तत्काल आपराधिक प्रकरण किया जाए दर्ज – सालिक साय
जशपुर, 27 अप्रैल 2025 : पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के नेता हुए भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रीत्व काल में संसदीय सचिव रहे युडी मिंज के बयान को देशद्रोह और देशवासियों की भावनाओ को आहत करने वाला बताते हुए जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले में देश ने 26 लोगो को खोया है। पाकिस्तान और आतंकवादियों के इस कायराना करतूत से लोगो में दुख के साथ गुस्से का उबाल भी है। उन्होंने कहा…
Read Moreजल जागृति जशपुर बन रहा जल बचाओ जन अभियान- सालिक साय
जशपुर, 27 अप्रैल 2025/ जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के 25वें दिवस का आयोजन जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कुडकेलख़जरी में आयोजित किया गया। जल एक सीमित और बहुमूल्य संसाधन है जो पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखता है। बढ़ती वैश्विक आबादी और जलवायु परिवर्तन के चल रहे प्रभाव के साथ, पानी की कमी एक बढ़ती हुई चिंता बन गई है। इस चुनौती के जवाब में, जल संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।…
Read Moreजल संरक्षण का संदेश लेकर बटईकेला में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का नारा, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दिलाई जल बचाने की शपथ
जशपुर/कांसाबेल : जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के चौबीसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत बटईकेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरुक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु में लगातार…
Read Moreपत्थलगांव क्षेत्र के तमता में आध्यात्मिक समागम : ‘अष्ट प्रहरी हरि नाम यज्ञ’ का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए सम्मिलित, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, अष्ट प्रहरी यज्ञ से गूंजा तमता गांव.
इस यज्ञ के दौरान किया जा रहा है हरे कृष्ण हरे राम का सामूहिक जाप, क्षेत्र की अनेक कीर्तन मंडली हुईं हैं सम्मिलित. जशपुर/कुनकुरी. 28 मार्च 2025 : जिले के पत्थलगांव क्षेत्र के तमता में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ‘अष्ट प्रहरी हरि नाम यज्ञ’ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के दौरान हरे कृष्ण हरे राम का सामूहिक जाप किया जा रहा है, क्षेत्र के अनेक कीर्तन मंडली सम्मिलित हुईं हैं, धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से वातावरण को संजोया।…
Read Moreऐतिहासिक जीत के साथ जशपुर में भाजपा का लहराया परचम : पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, सालिक साय बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित.
भाजपा ने पहली बार जिला पंचायत में निर्विरोध लहराया परचम, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कार्यकताओ की जीत जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्याय पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव किए गए निर्वाचित घोषित. जशपुर. 12 मार्च 2025 : जिला पंचायत जशपुर के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध कब्जा जमाने में सफल रही है जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्यक्ष पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित घोषित किए गए।…
Read More