कलेक्टर ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र का किया निरीक्षण : सफाई और विकास कार्यों पर दिया जोर, जयस्तंभ चौक को मिलेंगे नए पौधे, फव्वारा और बेहतर रोशनी, महाराजा चौक व सिटी बस टर्मिनल का होगा कायाकल्प

कलेक्टर ने नगर पालिका क्षेत्र जशपुर में साफ -‌सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने और स्वीकृत विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश जशपुर, 18 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका क्षेत्र जशपुर का निरीक्षण कर नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, सार्वजनिक प्याऊ और स्वीकृत विकास कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए‌। जयस्तंभ चौक के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके तहत उन्होंने…

Read More

जशपुर क्राइम ब्रेकिंग : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार अपचारी बालकों को किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट उपरांत त्वरित कार्यवाही कर 4 नाबालिग अपचारी बालकों को तत्काल संरक्षण में लिया गया, शेष 01 अपचारी बालक की पतासाजी की जा रही है अपचारी बालकों के विरूद्ध थाना में BNS की धारा 70(2), 126(2), 115(2) एवं 5, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध, जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जशपुर जिले के एक थाना क्षेत्र के ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों के साथ आकर दिनांक 17.11.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 15.11.2024 की…

Read More

जशपुर में अंतरिक्ष का सफर: विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नए आयाम, मिलेगी अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी

अन्वेषण कार्यक्रम के तहत् अंतरिक्ष ज्ञान अभियान कार्यक्रम 18 नवंबर से 4 दिसंबर तक जिले के सभी 8 ब्लॉक के विद्यालयों एवं छात्रावासों में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान का होगा आयोजन जशपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने राज्य शासन के द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अंतरिक्ष विज्ञान में विद्यार्थियों की रुचि बढाने, उन्हें जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु जिले में अन्वेषण कार्यक्रम चलाया जा रहा…

Read More

जशपुर का तीरंदाज आकाश गुजरात नाडियाड में लहराएगा तीर का परचम, मुख्यमंत्री ने दी अपनी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता आकाश राम का होगा जलवा जशपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसका लाभ जशपुर के खिलाड़ियों को भी मिल रहा है। जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं और प्रशिक्षण दिलाने का सार्थक पहल कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है। राज्य…

Read More

जशपुर कलेक्टर का स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डॉक्टर को निलंबित करने व फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य के ओटी टेक्निशियन को जिला चिकित्सालय में पदस्थ करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ जननी सुरक्षा योजना की जानकारी ली, अस्पताल परिसर को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए कहा जशपुर / कलेक्टर रोहित व्यास ने आज फरसाबहार विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा का अकास्मिक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के सामने पेड़ पौधे लगाकर सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। साथ ही भवन में जहां जहां सिपेज की समस्या है। उसको एजेन्सी के माध्यम से ठीक करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा…

Read More

बंदरचुवां श्रीवास परिवार की बेटी की कुसमी दहेजवार में दो बच्चों सहित हुई जधन्य हत्या, परिजन व समाज ने पुलिस प्रशासन पर विवेचना एवं कार्यवाही में लापरवाही का आरोप लगाकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग

प्रकरण से संबंधित पुलिस अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही के साथ दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की हो रही मांग कुनकुरी-जशपुर/ बलरामपुर के दहेजवार में मिले नरकंकाल की पहचान के बाद मृतका कौशल्या ठाकुर के परिजनों ने अपनी मृत पुत्री कौशल्या ठाकुर व मृतका की पुत्री मुस्कान ठाकुर, पुत्र मिंटू ठाकुर के शवों के अवशेष का अंतिम संस्कार करने जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुवां लेकर आये। ग्राम बंदरचुवां के समीप ईंब नदी के तट पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के अवसर पर जशपुर जिले…

Read More

जमुई बिहार राज्य के मैगा इवेन्ट में प्रधानमंत्री ने जशपुर की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई  से चर्चा करके पीएम जन-मन योजना की जानकारी ली

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजनाः जमुई बिहार राज्य में मैगा इवेंट कार्यकम में शामिल हुई मनकुंवारी जशपुर/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अंतर्गत आयोजित ‘‘जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम‘‘ 15 नवम्बर 2024 को जमुई बिहार राज्य के मैगा इवेन्ट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के ग्राम कुटमा की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा पीएम जन-मन योजना से लाभान्वित हितग्राही लखपति दीदी श्रीमती मनकुंवारी बाई चर्चा करके योजनाओं की जानकारी लिए श्रीमती मनकुंवारी बाई ने बताया कि वे कृषि कार्य के…

Read More

जशपुर : जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई से 6,600 करोड़ के विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 का स्मारक सिक्का और विशेष स्मारक डाक का किया विमोचन सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने मुंडा समाज के भवन निर्माण के लिए सांसद मद से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की जशपुर, 15 नवंबर 2024/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिवस जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज उनके150 वां जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जिला जमुई से भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 का स्मारक सिक्का और विशेष…

Read More

कलेक्टर ने जनजातीय गौरव दिवस “माटी के वीर” पदयात्रा के सफल संचालन के लिए जशपुर वासियों को दिया धन्यवाद

जशपुर 15 नवम्बर 24/ विगत दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस “माटी के वीर” पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों , स्वयंसेवी संस्था , समाजसेवी जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण ,सम्मानित अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस का यह भव्य कार्यक्रम सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा, इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय…

Read More

जशपुर में बुलेट वाहन ठगी मामले में फरार बुलेट शोरूम मैनेजर बैकुण्ठपुर से हुआ गिरफ्तार : जाली दस्तावेज से फायनेंस कराकर वाहनों को अन्य लोगों को विक्रय कर दिए थे ठगी को अंजाम

ठगी का फरार सहआरोपी बुलेट शोरूम मैनेजर मनीष डेविड मुख्य आरोपी शाहरूख खान से दस्तावेज एवं अन्य डाटा प्राप्त कर कूटरचना कर अनेकों वाहन का फायनेंस कराया है, सरगना शाहरूख खान एवं साथी वसीम अकरम को पूर्व में चौकी कोतबा द्वारा गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया जा चुका है, चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 124/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 379, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, सरगना शाहरूख खान के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर एवं थाना…

Read More