जशपुर, 28 नवम्बर 2024 | जशपुर से लगभग 30 कि.मी. दूरी तथा मुख्य राज्य मार्ग से 12 कि.मी. दूरी पर जंगलों से घिरा दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जामपानी का ग्राम टेढ़ापहाड़ जल जीवन मिशन योजना से लाभान्वित हुआ है। यहां के ग्रामीणों को अब शुद्ध पेयजल मिलने लगा है, जिससे ग्रामीणों को कई परेशानियों से मुक्ति मिला है। योजना के तहत् टेढ़ापहाड़ में कुल 47 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन लगाए गए है और अब सबके घरों में पानी नल से आ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार शुद्ध…
Read MoreTag: #Education
संविधान को केवल पढ़े नहीं बल्कि इसे समझे और इसका पालन करें : संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका
रायपुर, 27 नवंबर 2024/ हमारा संविधान दुनिया का सबसे सुंदर संविधान है। दुनिया के 60 देशों के संविधान का अध्ययन कर हमारे संविधान का निर्माण हुआ है। संविधान को केवल पढ़े नहीं बल्कि इसे समझे और इसका पालन करें। यह उद्गार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किया। श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एवं कॉलेज रायपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संगोष्ठी मे राज्यपाल श्री डेका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। श्री डेका ने संगोष्ठी में भारत के संविधान के संबंध में…
Read Moreकिसान श्री मिलाप को पैसे के लिए नहीं जाना पड़ा 12 किमी दूर स्थित बैंक : उपार्जन केंद्र में मौके पर ही मिल गई राशि, माइक्रोएटीएम से मिली सुविधा
धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने अब तक माइक्रो एटीएम से निकाले 2.21 करोड़ रूपए रायपुर 27 नवंबर 2024/ कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम कोदापाखा में स्थित धान उपार्जन केंद्र में किसानों को धान बेचने के बाद मौके पर ही नकद राशि का भुगतान माइक्रो एटीएम के जरिए किया जा रहा है। इस सुविधा से स्थानीय किसानों को अब 10-12 किलोमीटर ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल जाना नहीं पड़ रहा है। कोदापाखा केंद्र में धान बेचने के बाद ग्राम बंगाचार से आए किसान श्री मिलाप राम पटेल ने यहां उपलब्ध…
Read Moreमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी : छत्तीसगढ़ में अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
धान खरीदी के एवज में 2.89 लाख किसानों को 2649.11 करोड़ रूपए का भुगतान 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है धान की खरीदी रायपुर 27 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 2.89…
Read Moreस्कूलों में न्योता भोजन: छत्तीसगढ़ में जनसहयोग से 75 हजार से अधिक बार हो चुका है न्योता भोज का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनूठे नवाचार को मिल रही लोगों की सराहना
रायपुर 27 नम्बर 2024/ बिलासपुर जिले के सरकंडा स्थित पंडित रामदुलारे दुबे स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला में पिछले माह रिटायर हुए शिक्षक श्री प्रताप पाटनवार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 700 बच्चों के न्योताभोज का आयोजन किया और कार्यक्रम के बाद उन्होंने रुंधे गले और आंखों में आंसुओं के साथ कहा कि ‘‘जिन बच्चों के कारण मुझे 42 साल तक सरकार वेतन देती रही और जिनके कारण मेरा घर चलता रहा उनके लिए मैं एक दिन कुछ खास कर पाया इसकी मुझे खुशी है।‘‘ उन्होंने कहा…
Read Moreतमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी रेस्क्यू किए गए बाघ की दहाड़ : बारनवापारा वनक्षेत्र से रेस्क्यू बाघ को आज वन विभाग ने तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में छोड़ा
रायपुर, 27 नवंबर 2024/ कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से रेस्क्यू किए गए नर बाघ की दहाड़ अब गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू बाघ किए गए इस बाघ को आज सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गुरू घासीदास तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का नया टायगर रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल तहसील में बीते 8 माह से बारनवापारा वन क्षेत्र में विचरण कर रहे एक नर बाघ के कसडोल तहसील के…
Read Moreग्रीन एनर्जी हेतु एन.टी.पी.सी. व छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी में करार : मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे नये युग की शुरूआत बताया
रायपुर | छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी तथा एन.टी.पी.सी. की सहायक कंपनी मेसर्स एन.टी.पी.सी. ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बीच एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया जिसके अनुसार ये दोनों कंपनियां मिलकर एक संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाएंगी। संयुक्त उपक्रम कंपनी के माध्यम से राज्य में लगभग 2 गीगावॉट (2 हजार मेगावॉट) क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास का काम करेंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस करार को छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत बताया। प्रदेश…
Read Moreधान मिंजाई के दौरान विद्युत लाइनों की सुरक्षा का रखें ध्यान : पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा किसान भाइयों से अपील
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में प्रायः सभी स्थानों पर अब धान की फसल पक चुकी है तथा किसानों द्वारा धान की मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान खेत खलिहानों से गुजरने वाली लाइनों पर दुर्घटना की कुछ खबरों ने पॉवर कंपनी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है। दुर्घटना के कारणों और निदान के संबंध में पॉवर कंपनी द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें किसान भाइयों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। धान मिंजाई का कार्य थ्रेसर मशीनों से किया…
Read Moreछत्तीसगढ़ में युवाओं को लगातार मिल रहे हैं शासकीय नौकरियों के अवसर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनआरडीए में 96, एफएसएल में 28 और विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
राज्य में अब तक विभिन्न विभागों में 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू रायपुर 27 नम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब तक लगभग 19 विभागों में 8971 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर वित्त विभाग ने आज नवा…
Read Moreछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय क्रीडा प्रतियोगिता : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक
25 राज्यों के करीब 6 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल रायपुर, 27 नवंबर 2024/ राजधानी रायपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताएं 15 से 19 दिसंबर तक होंगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। इन खेलों के सफल आयोजन के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए गठित राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। श्री जैन…
Read More