मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पटना गांव के अमराई में लगी चौपाल, 48 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और सुशासन से मिल रही आमजन को राहत रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पटना की अमराई में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने 48 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों…

Read More

छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा : मुख्यमंत्री श्री साय

सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कुमेली घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने 81.90 लाख और सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रूपए की घोषणा 48 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी पटना के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर…

Read More

माथमौर में महुआ पेड़ की छांव तले लगी सीएम विष्णु देव साय की चौपाल : कहा – नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

रायपुर, 08 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ…

Read More

2022 के हादसे ने छीनी चाल, 2025 में सीएम कार्यालय ने लौटाया आत्मबल—श्याम यादव की प्रेरक कहानी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को श्याम ने दिया धन्यवाद जशपुर, 8 मई 2025/ वाहन चालन का काम कर अपना जीवन यापन करने वाले श्याम यादव का जीवन बड़ा सुखमय था। मां पिता और पत्नी बच्चों से भरा पूरा हंसता खेलता परिवार जिसका अकेला पालनकर्ता श्याम हुआ करता था। पर 2022 में एक दिन दुर्भाग्य से एक गंभीर हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसके एक पैर और हांथ ने चलना बंद कर दिया। हादसा से उनका पूरा जीवन परिवर्तित हो गया। कभी चार पहिया वाहन का चालन कर जीवन यापन…

Read More

जल जीवन मिशन : 87 घरों में नल से बहा जीवन, जशपुर के बेंद गांव की महिलाओं ने कहा- अब नहीं ढोना पड़ता पानी, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

भीषण गर्मी में पानी की अच्छी उलब्धता से ग्रामीणों में खुशी की लहर जशपुर, 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जल जीवन मिशन की कार्य निरंतर जारी है। जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित सूत्रों पंचायत का गाँव बेंद जो की चारों तरफ़ जंगल से घिरा हुआ एवं बादल खोल अभ्यारण के अंदर स्थित गाँव है गाँव में कुल 87 एफएचटीसी एवं दो योजनाओं में 2 उच्चस्तरीय जलागार( 20 केएल के माध्यम से गाँव में पानी आपूर्ति किया जा रहा है। जल जीवन मिशनों के…

Read More

सुशासन त्यौहार-2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया में सुशासन तिहार के अवसर पर आकस्मिक दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जब अचानक गांव के प्राथमिक शाला परिसर में उतरा तो यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्थानीय फूलों और पत्तियों से बने गुलदस्तों से उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय परिसर में स्थित कोसम पेड़ की छांव में चौपाल लगाई,…

Read More

बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात, अच्छे अंक लाने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर 8 मई 2025/ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे एक गांव में संचालित स्कूल से सामने आई है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गांव कुवांरपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बैगा समुदाय की छात्रा कंगना बैगा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं)…

Read More

समाधान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा सुशासन तिहार : धमतरी जिला सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं कर रहे फील्ड विजिट

रायपुर, 07 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे हेलीकाप्टर से गांवों के आकस्मिक दौरे कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम को किया संबोधित: कहा – सभी सम्मिलित प्रयास कर वक्फ संशोधन कानून की भ्रांतियों को करें दूर

मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 07 मई 2025// वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का सम्मिलित प्रयास और उद्देश्य होना चाहिए कि वक्फ कानून को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले। सभी को वास्तविकता को समझना चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read More

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तीन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई – एफआईआर दर्ज, सेवा से पृथक

रायपुर, 07 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों द्वारा हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गई है। घटना की जानकारी एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई, जिसमें ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र…

Read More