जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के दौरान एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। चुनावी प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी को नशे में धुत पाया गया, जिसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्याख्याता श्री गणेश कुमार मंडल को निलंबित कर दिया है। चुनावी सामग्री वितरण के दौरान शराब के नशे में पाए गए अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) मनोरा, जिला जशपुर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, 19 फरवरी 2025 को सामग्री वितरण के दौरान श्री गणेश…
Read MoreTag: #jashpurnews
जशपुर ब्रेकिंग : निर्वाचन में घोर लापरवाही ; 70 दिन गायब रहे पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर ने किया निलंबित
जशपुर, 20 फरवरी 2025 – जिला पंचायत चुनाव 2024-25 के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। फरसाबहार तहसील के पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव को मतदाता सूची की मॉर्ड कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वे 70 दिनों तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इस गंभीर लापरवाही के चलते कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 70 दिनों तक ड्यूटी से गायब, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, श्री…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : निर्वाचन में लापरवाही ; नशे में ड्यूटी पर पहुंचे पीठासीन अधिकारी निलंबित, प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही
जशपुर, 20 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान लापरवाही बरतने के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहित व्यास ने कड़े कदम उठाते हुए पीठासीन अधिकारी और प्रधान पाठक जुनास खलखो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जशपुर में निर्वाचन सामग्री वितरण के दौरान श्री खलखो नशे की हालत में पाए गए। चिकित्सीय परीक्षण में उनके शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके कारण वे ड्यूटी करने की स्थिति में नहीं थे। चुनाव…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव हेतु बनाए गए हैं 403 मतदान केंद्र
जशपुर, 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिसके लिए इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला में 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 94 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर की जाने वाली…
Read Moreजशपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : 20 फरवरी को चार जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान! जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में घमासान!
चारों जनपद पंचायत क्षेत्र के 169 सरपंच पदों के लिए 800 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में पंच पद के 1305 पदों हेतु 3089 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, 998 पंच पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 253 अभ्यर्थी लड़ेगें चुनाव जशपुर 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में पंचायत चुनाव संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए काम में जुटे हुए हैं। पहले…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने किया कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, अस्पताल की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश! डायलिसिस मरीजों के परिजनों के लिए होगी बैठने की विशेष व्यवस्था, अस्पताल परिसर और शौचालय की नियमित सफाई पर कलेक्टर ने दिया जोर!…. पढ़ें पूरी खबर….
जशपुर 18 फरवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कुनकुरी विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली उन्होंने डाक्टरों की नियमित उपस्थिति, परिसर की नियमित साफ सफाई की भी जानकारी ली । कलेक्टर ने अस्पताल के सभी वार्डों के शौचालय की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। डायलिसिस केन्द्र में कांच का दरवाजा लगवाने के लिए कहा है। कुनकुरी नगर पालिका अधिकारी को अस्पताल के नालीयों की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के अनावश्यक और कबाड़…
Read Moreऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ी 40 लाख की 01 क्विंटल गांजा की खेप, शातिर तस्कर चैतन यादव गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और हूटर वाली गाड़ी से करता था तस्करी
मारूती ब्रेजा कार से गांजा की तस्करी कर रहा था अत्यंत शातिर आरोपी चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव, विगत डेढ़ माह में ही जशपुर पुलिस ने 03 प्रकरणों में 01 करोड़ 20 लाख रू. का 03 क्विंटल 26 किलोग्राम जप्त कर आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे, आरोपी के चैतन उर्फ चैतन्य कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी बरखुरिया थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.) विरुद्ध चौकी कोतबा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट, 119(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जप्ती:- मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल कीमती 40 लाख रू.,…
Read Moreजशपुर बना अंतरिक्ष विज्ञान का केंद्र! मनोरा में सफल एमेच्योर रॉकेट लॉन्च, सैकड़ों विद्यार्थियों ने देखा ऐतिहासिक पल
कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति में ऐतिहासिक रॉकेट लॉन्च, विज्ञान और तकनीक की ओर बढ़ाया कदम। मनोरा विकास खंड के सेजस स्कूल में रॉकेट्री वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ जशपुर 13 फरवरी/ 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनोरा विकासखंड में 10,000 फीट की ऊंचाई तक जाने वाले पहले एमेच्योर रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे। मनोरा विकासखंड के ग्राम चेड़िया…
Read Moreजशपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी तैयारी! मतदान सामग्री वितरण और वापसी का दिया गया प्रशिक्षण
जशपुर, 13 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बगीचा मे काउंटर प्रभारी और सहायकों को जनपद पंचायत बगीचा हेतु मतदान दलों को मतदान साम्रगी वितरण एवं वापसी के संबंध में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा पंचायत निर्वाचन में उपयोग आने वाली मतपत्र, मतपेटी, लिफाफा सहित अन्य जरूरत के सामग्री के वितरण…
Read Moreजशपुर में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी – कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
नगर पंचायत कोतबा, कुनकुरी, बगीचा में मतगणना की दी गयी जानकारी नगरपालिका जशपुर एवं नगर पंचायत पत्थलगांव की मतगणना हेतु 14 फरवरी को दिया जाएगा प्रशिक्षण जशपुर, 13 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान किया गया था। जिसके मतों की गणना 15 फरवरी को नगरीय निकायों की मतगणना हेतु निर्धारित स्थानों पर की जाएगी। मतगणना के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत मतगणना के लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षण…
Read More