जशपुर, 23 फरवरी 2025: जशपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिले के कांसाबेल, पत्थलगांव और फरसाबहार में सुबह से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शा रही है। मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी, बढ़ता उत्साह सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि देखी गई। जिले के तीनों…
Read MoreTag: #VotingDay
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया वोट जशपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर के फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में 23 फरवरी को होगा मतदान, मतदान दलों को किया गया रवाना
तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में बनाए गए हैं 581 मतदान केंद्र जशपुर, 22 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान होना है। जिसके लिए इन तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें फरसाबहार जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए 158, जनपद पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव के लिए 293 और जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल के लिए 130 मतदान केंद्र हैं। आज मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया।…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : कुनकुरी में 129 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न, तीन पीढ़ियों ने मिलकर दिया लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश
जशपुर, 20 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी के 129 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए व्हीलचेयर, प्राथमिक चिकित्सा, वॉलंटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। मतदाताओं का जोश इस कदर था कि मतदान केंद्र खुलने से पहले ही लोग कतारों…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दुलदुला में 72 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ संपन्न ; वयोवृद्ध नागरिकों के साथ शिशुवती माताएं भी पहुंची मतदान करने
सुबह से ही मतदाता पूरे उत्साह के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे जशपुर, 20 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दुलदुला के 72 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों से लेकर युवा, महिलाओं और शिशुवती माताओं तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इंतजार कर रहे थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 : मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में ही रहेगा सामान्य अवकाश
20 फरवरी को जशपुर ,मनोरा , कुनकुरी, दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया जशपुर, 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर केवल निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में ही शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा जिन क्षेत्र में मतदान नहीं है वहां अवकाश नहीं रहेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 फरवरी दिन गुरूवार को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश रहेगा…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव हेतु बनाए गए हैं 403 मतदान केंद्र
जशपुर, 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिसके लिए इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला में 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 94 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर की जाने वाली…
Read Moreजशपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : 20 फरवरी को चार जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान! जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में घमासान!
चारों जनपद पंचायत क्षेत्र के 169 सरपंच पदों के लिए 800 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में पंच पद के 1305 पदों हेतु 3089 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, 998 पंच पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 253 अभ्यर्थी लड़ेगें चुनाव जशपुर 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में पंचायत चुनाव संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए काम में जुटे हुए हैं। पहले…
Read Moreजशपुर : जनपद पंचायत बगीचा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, 245 मतदान केंद्रों के लिए 260 मतदान दल किए गए रवाना! प्रशासन अलर्ट!
जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी सोमवार को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज 16 फरवरी को एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, रिटर्निंग अधिकारी महेश्वर सिंह उईके, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील अग्रवाल, सुशील शुक्ला और के.के. श्रीवास एवं नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह की निगरानी में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय बगीचा से मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बने मतदान केंद्रों में रवाना किया गया है।…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर जिले में कब और कहां रहेगा अवकाश? जानें पूरी डिटेल्स!
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में ही सामान्य अवकाश रहेगा 17 को बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी, दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर केवल निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में ही शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा जिन क्षेत्र में मतदान नहीं है वहां अवकाश नहीं रहेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी…
Read More