घोलेंग, गिरांग, झरगांव एवं भुड़केला में कार्यक्रम आयोजित कर दी गई बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी जशपुर, 25 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के नेतृत्व में रजत जयंती पर जिले में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले में बाल संरक्षण (मिशन वात्सल्य) के विभिन्न विषयों की जानकारी स्कूल कॉलेज एवं पंचायत प्रतिनिधियों के बीच किया जा रहा है। ताकि बच्चों को बाल संरक्षण संबंधित मुद्दों, विषयों पर जागरूक हो सकें। इसी कड़ी में…
Read MoreTag: #जशपुरसमाचार
ऑपरेशन शंखनाद में फिर मिली सफलता: मिनी ट्रक से 17 गौवंश ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया वाहन और सभी मवेशी
गिरफ्तार आरोपियों क्रमशः -1. हरिप्रसाद राम उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम सीतामढ़ी, चांपा रोड, थाना सिटी कोतवाली कोरबा, (छ.ग)। 2. बुधीयार सिदार, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बेलटोली, थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ. ग)। 3. कबीर सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बगिया, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना कांसाबेल में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 25 अगस्त 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जशपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेले का आयोजन, कलिया, बरडांड और फरसाबहार के 237 बच्चों ने नृत्य, कविता और चित्रकला से दिखाया हुनर
छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आगयोजन जशपुर, 22 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत कुनकुरी विकासखण्ड के कलिया सेक्टर, केराडीह के ग्राम पंचायत बरडांड एवं फरसाबहार परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस…
Read Moreस्वच्छ भारत मिशन को नई गति: जशपुर जिले के बगीचा में बस स्टैण्ड, बाजार और झुग्गी-बस्तियों तक चला विशेष सफाई अभियान, जनप्रतिनिधियों से लेकर छात्रों और व्यवसायियों तक सबने निभाई जिम्मेदारी
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर पंचायत बगीचा में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अंतर्गत विशेष पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जनभागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस अभियान में अपनी भागीदारी दी। सभी ने मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नगरीय निकाय के अधिकारी और निर्वाचित सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। जिसमें…
Read Moreगांव से स्कूल तक पक्की सड़क का तोहफा, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने किया एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल मार्ग का भूमिपूजन
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़कों का जाल तेजी से बिछाए जाने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो रहा है। अधोसंरचना में हो रहे इन सुधारों से जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति और दिशा मिल रही है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत 90.10 लाख रुपये की लागत से एनएच-43 से चेटबा हाईस्कूल तक जाने वाले…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी को मिला बड़ा तोहफा, 6.67 करोड़ से बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम
जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन…
Read Moreदेरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जशपुर के रेंगले, बागबहार और केरसई में महतारी सदन का निरीक्षण, ठेकेदारों को चेतावनी
अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने महतारी सदन निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण जशपुर, 22 अगस्त 2025/ सरगुजा संभाग के अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने गुरुवार को जशपुर जिले में निर्माणाधीन महतारी सदन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखंड के रेंगले, पत्थलगांव के बागबहार और फरसाबहार के केरसई में निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने…
Read Moreजशपुर: कुनकुरी, केराडीह और फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों व महिलाओं ने लिया लाभ
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बदला स्थानीय अवकाश – अब 28 अगस्त को रहेगा नवाखाई-ऋषि पंचमी पर छुट्टी
कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन 30 अगस्त के स्थान पर 28 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिले के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने पूर्व में नवाखाई के अवसर पर 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए नवाखाई ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
Read Moreतालाब में डूबने से गई महिला की जान – जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की
जशपुर, 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटब, निवासी लीलावती बाई का तालाब के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भदरा साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More