बिलासपुर उद्योग संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- छत्तीसगढ के विकास और अर्थव्यवस्था में इंजन की तरह है यहां के उद्योग

मुख्यमंत्री ने उद्योग से संबंधित समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन समदर्शी न्यूज़ रायपुर/बिलासपुर, 31 अगस्त/ जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर पहुचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के उद्योग यहां के विकास और अर्थव्यवस्था के इंजन है। यहां के उद्योगों का छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 लागू किया गया है ताकि उद्योग को बढ़ावा देने बेहतर माहाल स्थापित करने के साथ आप…

Read More

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह : 64 विषयों में 92 गोल्ड मैडल और 48 विद्यार्थियों को पी.एच.डी. की उपाधि से नवाजा गया

विश्वविद्यालय हमारी सामूहिकता, ज्ञान और संस्कृति के संरक्षक: राज्यपाल श्री रमेन डेका समावेशी शिक्षा के साथ विश्वविद्यालय ज्ञान के क्षेत्र में बने विश्वगुरू: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर/बिलासपुर, 31 अगस्त/ महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 5वां दीक्षांत समारोह में शिरकत की। उन्होंने 64 विषयों में विद्यार्थियो को 92 गोल्ड मेडल तथा 48 को पी.एच.डी. और 35 हजार 291 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

ग्राम सागजोर में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर : ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार.

बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत, सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश पर बदला गया खराब ट्रांसफार्मर. समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 31 अगस्त / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो, इसके लिए के विद्युत विभाग के द्वारा नई लाइन बिछाने के साथ ही समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सागजोर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति…

Read More

माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में विकास का नया अध्याय, नारायणपुर के मोहंदी गांव में नियद नेल्लानार योजना

जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल रहा लाभ समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई ‘नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव योजना) के तहत नारायणपुर जिला प्रशासन ने पहली बार सुदूरवर्ती ग्राम मोहंदी में शिविर का आयोजन किया। इस योजना के अंतर्गत माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में 14 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनके पांच किलोमीटर की परिधि में बसे गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं और…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर हुई बड़ी कार्यवाही : छत्तीसगढ़ में प्रथम बार गांजा तस्करी की हर कड़ी पर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार, ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार. गाँजा तस्करी का वित्तीय जाँच करते हुए आरोपियों के बैंक अकाउंट को करवाया जा रहा है होल्ड. राष्ट्रीय एजेंसी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं अंतरर्राज्यीय सहयोग प्राप्त करते हुए अग्रिम विवेचना जारी. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़/रायपुर, 31 अगस्त / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में बीते 28 अगस्त को…

Read More

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का किया लोकार्पण राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में लगाए पौधे समदर्शी न्यूज़ रायपुर/बिलासपुर,  31 अगस्त / राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस…

Read More

पॉवर कंपनी से ईडी श्री अशोक कुमार वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई : प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित.

ईडी श्री वर्मा ने सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार किया व्यक्त. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर सहित कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। प्रबंधक निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक श्री वर्मा को प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित कर उनके…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जु-जित्सु खिलाड़ियों ने की मुलाकात : राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में जीते दो-दो पदक

सानिया परवीन ने सिल्वर और ब्राँज तथा शबा परवीन ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते, मुख्यमंत्री ने शानदार उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में जु-जित्सु खिलाड़ी सुश्री सानिया परवीन और सुश्री शबा परवीन ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की  प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल चार पदक जीते हैं। सानिया…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, जलाशय हुए लबालब, किसानों के चेहरे खिले

राज्य में अब तक 908.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 908.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1881.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 506.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के आदिवासी वीरों को सलाम: नवा रायपुर में बन रहा संग्रहालय, आदिवासी संस्कृति और इतिहास को सहेजने का अनुपम प्रयास, छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत को समर्पित संग्रहालय

ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का प्रमुख केन्द्र होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 29 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के समीप बन रहे ‘शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के आदिवासी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित इस संग्रहालय का निर्माण 45 करोड़ रूपए की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम भी कार्य की…

Read More