पुलिस अधीक्षक ने मास्टर ट्रेनर्स एवं वालेंटियर को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित मास्टर ट्रेनर्स सहित लगभग 150 वालेंटियर ने सायबर जागरूकता पर साझा किए अपने अनुभव जशपुर 06 दिसम्बर 2024/कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से #क्लिकसेफ कार्यक्रम की शुरुआत विगत 03 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई। तीन दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होने के पश्चात् 05 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स सहित लगभग…
Read MoreTag: जशपुर
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जशपुर कलेक्टर एवं एसएसपी को लगाया लेपल पिन
जशपुर 06 दिसम्बर 2024/ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक हेमन्त कुमार सार्वा द्वारा लेपल पिन लगाया गया। जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार ने भी स्वेच्छा से अंशदान किया। इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ सूरज यादव, उत्तम कुमार साहू, महादेव यादव, अकाश मण्डल, राजू राम एवं अमानुएल तिर्की उपस्थित थे। विदित हो कि देश…
Read Moreजशपुर : विधायक श्रीमती गोमती साय और कलेक्टर रोहित व्यास ने पत्थलगांव में बन रहे गौरव पथ का किया निरीक्षण
मदनपुर में सब्जी और फल के लिए बने थोक मार्केट के दुकानों की निलामी प्रक्रिया जल्द शुरू करने के दिए निर्देश जशपुर, 06 दिसंबर 2024/ सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गत दिवस गौरव पथ के तहत बन रही पत्थलगांव के इंदिरा चौक से जशपुर रोड, अंबिकापुर रोड एवं रायगढ़ रोड सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। श्रीमती साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जनआकांछाओं को ध्यान में रखकर लोगों की सुविधा के लिए यह सड़क…
Read Moreजशपुर : जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ
दो दिवसीय खेल समारोह में 12 प्रकार के खेलों में प्रतिभागी लेंगे भाग जशपुर, 06 दिसम्बर 2024/ दो दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में शुभारंभ विधायक रायमुनी भगत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विकासखंडों से 9 से 18 वर्ष की बालिकाएं शामिल हुईं। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय जिला महिला खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिन 9 से 18 वर्ष की बालिकाओं एवं द्वितीय दिवस में 18 से 35 आयु वर्ग की…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम किलकिला के पंप हाउस का किया निरीक्षण
जशपुर, 06 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने गत दिवस पत्थलगांव के ग्राम किलकिला में पंप हाउस का निरीक्षण किया। मांड नदी में स्थापित इस पंप हाउस के माध्यम से पानी फिल्टर होकर पेयजल पत्थलगांव में सप्लाई किया जाता है। कलेक्टर ने ग्राम किलकिला के पंप हाउस में पहुंच कर पानी की सप्लाई किए जाने की व्यवस्था और पंप की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किलकिलेश्वर महादेव परिसर में प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही बाउंड्रीवाल, मांड…
Read Moreदुलदुला में बैंक मेला: महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
ग्रामीण बैंक दुलदुला, पतराटोली और एसबीआई दुलदुला से बैंक लिंकेज में 116 समूहों को 2 करोड़ 4 लाख और मुद्रा लोन में 30 समूह को 41 लाख रूपए किया गया वितरण बैंक लिंकेज एवं मुद्रा लोन वितरण में प्रगति लाने सभी विकासखण्ड में बैंक मेला का किया जाएगा आयोजन जशपुर, 06 दिसम्बर 2024 / छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत् इस वित्तीय वर्ष में गठित-पुर्नगठित स्व-सहायता समूहों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाना है। राज्य कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में…
Read Moreपत्नि की हत्या करने का फरार आरोपी पति मनी राम को जशपुर पुलिस ने डाल्टनगंज-झारखंड से किया गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद में लात, घूसे एवं डंडे से मारकर पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति, मनी राम उम्र 50 साल निवासी टुकुपखना पाकरगांव थाना पत्थलगांव के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 234/2024 भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव के मर्ग क्र. 117/2024 धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका चांदवती बाई उम्र 45 साल निवासी टुकुपखना पाकरगांव के मर्ग जांच एवं गवाहों के कथन पर आरोपी मनी राम द्वारा पारिवारिक बातों पर से घटना दिनांक 01.11.2024 को…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने नगर पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव में पुष्प वाटिका, बस स्टैंड, धान खरीदी केंद्र, सूता तालाब, छठ घाट आदि का किया निरीक्षण
साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करने के दिए निर्देश जशपुर 05 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पंचायत पत्थलगांव का निरीक्षण कर नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने, सौंदर्यीकरण कार्य, लाइटिंग व्यवस्था, सार्वजनिक प्याऊ, शौचालयों की सफाई व्यवस्था और स्वीकृत विकास कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नगरीय क्षेत्र में पुष्प वाटिका का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री व्यास ने यहां पर स्वीकृत सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और वाटिका में अटल परिसर बनाए जाने के…
Read Moreजशपुर : कृषक उन्नति योजना से अशोक को मिली विकास की राह, प्राप्त राशि से ट्रेक्टर लेकर चढ़ रहे उन्नति की सीढियां
जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ कृषकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यंमत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना का लाभ कृषकों को दिलाया जा रहा है। जिसके तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। जिससे धान का कटोरा कहलाने वाले पूरे प्रदेश में खुशहाली की लहर दिखाई दे रही है और हर तरफ किसान विकास की राह पर…
Read Moreजशपुर : बॉल्डरिंग वर्कशॉप का हुआ आयोजन, स्थानीय गाइड्स को तकनीकी कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बने दी गई जानकारी
जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/ जशपुर जिले में साहसिक खेलों को नई दिशा देते हुए भारत के रॉक क्लाइम्बिंग क्षेत्र की अग्रणी पहल, ’क्रैग डेवलपमेंट इनिशिएटिव’ ने जशप्योर एवं पहाड़ी बकरा एडवेंचर के साथ मिलकर दो दिवसीय बॉल्डरिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया। यह आयोजन न केवल साहसिक खेलों के विकास की दिशा में एक कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देने का भी प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय गाइड्स को तकनीकी कौशल और नेतृत्व क्षमता से सशक्त करना और देश में साहसिक खेलों…
Read More