रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा व उनकी माताजी के लिए अपशब्दों के प्रयोग के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 02 सितम्बर को विशाल रैली, प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में 2 सितम्बर को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़राजनीति
एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का हमला: भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर – सांसद कर रहे समर्थन, मंत्री दे रहे धमकी
रायपुर/01 सितंबर 2025। एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर भाजपा सांसदो और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के विरोधाभासी बयानों पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेता बिना बुलाए एनएचएम कर्मचारियों के मंच पर जाकर सरकार बनते ही सभी मांगों को तत्काल पूरा करने का वादा किये, मोदी की गारंटी के नाम पर झूठे आश्वासन दिए और अब जब सत्ता में आये पौने दो साल बीत गए, तब वादा याद दिलाने…
Read Moreकांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का भाजपा पर हमला: गालीबाज नेताओं को बचाने के लिए भाजयुमो का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी
रायपुर/01 सितंबर 2025। भाजयुमो के प्रदर्शन को गालीबाज भाजपा नेता को बचाने राजनीतिक नौटंकी करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो का प्रदर्शन अपने गालीबाज नेता को बचाने की राजनीतिक नौटंकी है। कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाकर भाजपा अपने असंस्कारी चरित्र पर पर्दा करने में लगी है। पूरा देश ने देखा है कि भाजपा अपनी आदत के अनुसार कांग्रेस के मंच पर भाजपा के मुसलमान नेता को भेज कर किस प्रकार से गाली गलौज करवाया और उसकी वीडियो बनाकर ओछी राजनीति की…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला: डबल इंजन सरकार में पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ तक कैसे पहुंच रहा ड्रग्स ?
रायपुर/ 01 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सीमा पार से होने वाली नशीली वस्तुओं की तस्करी रोकने में नकारा साबित हो गई है। अडानी के मुद्रा पोर्ट में हजारों करोड़ों रुपए का ड्रग्स पकड़ा गया किसी भी प्रकार से कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। सीमा पार से आतंकवादी विदेशी हथियार, नशीली वस्तुएं, घुसपैठ हो रहा है इसकी जिम्मेदारी किसके ऊपर है, केंद्र सरकार के नाकामी के चलते पूरे देश में नशा का कारोबार फल-फूल रहा है, छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं…
Read Moreकेदार कश्यप का तंज: भाजपा के लिए ‘बी टू बी’ है बिजनेस टू बिजनेस, कांग्रेस के लिए ‘भूपेश टू बैज’
भाजपा और कांग्रेस के ‘बी टू बी’ में फर्क है : केदार कश्यप रायपुर, 30 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा को राज्य के विकास को लेकर सफल यात्रा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई दी और छत्तीसगढ़ वापसी पर स्वागत किया है। श्री कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के विकास की सम्भावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने जो सार्थक संवाद वहां के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया है उसके परिणाम आने वाले दिनों में…
Read Moreविदेश दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में 30 अगस्त को होगा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत
रायपुर, 28 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से वापस लौटने पर राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आगमन होगा, जिसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने तैयारी बैठक का आयोजन किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे वहां से वह 10 दिनों से प्रवास के बाद 30 अगस्त को रायपुर में उनका आगमन…
Read Moreकांग्रेस ने कभी भी आदिवासी नेतृत्व पर भरोसा नहीं किया : प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर मचे घमासान पर कहा : जोगी से लेकर लखमा, मरकाम और अब बैज तक कांग्रेस का आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा
रायपुर, 28 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर मचे घमासान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि दरअसल कांग्रेस में कभी भी आदिवासी नेतृत्व पर भरोसा नहीं किया गया है। जब-जब आदिवासियों को नेतृत्व करने का मौका मिला है, कांग्रेस नेतृत्व उनको अपमानित करने में कभी नहीं चूका। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से लेकर कवासी लखमा, मोहन मरकाम और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तक कांग्रेस का यही आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा है।…
Read More“भाजपा सरकार में अघोषित तौर पर बंद हुआ मनरेगा” – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का बड़ा आरोप, प्रदेश के 70% गांवों में नहीं चल रहा रोजगार कार्य
रायपुर/28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत सृजित कार्यदिवसों की संख्या में दुर्भावना पूर्वक कटौती का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकारों की दुर्भावना के चलते ही गरीब परिवारों के रोजगार के अधिकार की यह महत्वपूर्ण योजना, छत्तीसगढ़ में अपनी गति को खोता जा रहा है। पिछले 20 महीने से जब से भाजपा की सरकार आई है पूरे प्रदेश में मनरेगा अघोषित तौर पर बंद कर दिया गया है। मनरेगा रोजगार की कानूनी गारंटी है कोई भी…
Read More“भाजपा सरकार की किसान विरोधी साज़िश” – सुरेंद्र वर्मा का आरोप, प्रदेश में खाद की कालाबाजारी चरम पर
रायपुर/25 अगस्त 2025। खाद की किल्लत और कीमतों में हेराफेरी को भाजपा सरकार की दुर्भावना और किसान विरोधी षडयंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सहकारी सोसाइटियों में खाद नहीं है, किसान खाली हाथ निराश होकर लौट रहे हैं, खाद के अभाव में फसल की वृद्धि रूक गई है, निजी खाद दुकानों में 266 का यूरिया 1200 तक में बिक रहा है, 1350 के डीएपी के लिए 2000 रुपए प्रति बोरी चुकाना पड़ रहा है, किसान कर्ज लेकर ब्लैक में खाद…
Read More“भाजपा की चंदाखोरी का नतीजा” – धनंजय सिंह ठाकुर का आरोप, सीमेंट कंपनियों ने 21 महीने में 6 बार लूटी जनता
रायपुर/25 अगस्त 2025। सीमेंट कंपनियों के द्वारा सीमेंट के दाम में प्रति बोरी 20 रुपए वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 21 महीने में सीमेंट कंपनियों ने छह बार सीमेंट के दामों में वृद्धि किया है।और सरकार मौन रहकर उसे समर्थन किया है इससे स्पष्ट हो गया है की पूंजीपत्तियों को लूटने की खुली छूट भाजपा सरकार ने दे दिया है। अभी कोई ऐसा कारण नहीं है जिसके चलते सीमेंट कंपनियां सीमेंट के दाम…
Read More