महिला समूहों को मिलेगा प्रशिक्षण, गांव-गांव में जल संरक्षण के लिए करेंगे प्रेरित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान से लेकर बैठक ली। उन्होने कहा कि यह अभियान जल को संरक्षित करने के लिए शुरू किया जाएगा। इसमें महिला शक्तियों को जोड़ा जाना चाहिए, जो आमजनों को जल संरक्षित करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जल जागरूकता रैली निकाली जाएगी और जितने भी पंचायतों में जल स्त्रोत हैं उनके साफ-सफाई के कार्यक्रम होगें। वर्षा के जल को कैसे…
Read MoreTag: रायपुर
विकसित छत्तीसगढ़ विजन-2047 पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली बैठक, छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने विभिन्न विभाग को कार्ययोजना बनाने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए आज कलेक्टर ड गौरव सिंह ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश वर्ष 2047 में कैसा हो, इस पर विचार करे । इसके लिए विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ समाजिक संस्था विशेषज्ञ से चर्चा कीजिए, एक कार्ययोजना बनाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ कों वर्ष-2047 में किस स्थान पर पहंुचाना है और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन करें। कलेक्टर ने कहा…
Read Moreभाजपा सरकार की संवेदनहीनता और बदइंतजामी के चलते किसान हलाकान, खाद बीज के परिवहन/भंडारण की व्यवस्था चरमराई – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
कमीशनखोरी के लिए डबल लॉक से सिंगल लॉक तक परिवहन बाधित, 80 फ़ीसदी सोसायटियों तक नहीं पहुंचा है पर्याप्त खाद समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की अकर्मण्यता और संवेदनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ के किसान खाद और बीज के लिए भटक रहे हैं। खरीफ सीजन 2024-25 के लिए जो खाद और बीज डबल लॉक के गोदामों में रखे गए हैं, वहां से सिंगल लॉक की सोसाइटियों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं है।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “वित्तीय शिक्षा पुस्तिका” का किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय जागरूकता के लिए काम कर रहे एनजीओ ‘समर्पित’ की “वित्तीय शिक्षा पुस्तिका” का विमोचन किया। समर्पित संस्था के समन्वयक पुन्नीलाल खैरवार ने बताया की उनकी संस्था आम लोगों में वित्तीय जागरूकता लाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि डिजिटल लेनदेन में लोग सावधानी बरतें और बैंकिंग फ्रॉड से बच सके। उन्होंने बताया की उनका यह कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, महिला समूहों और किसानों के बीच वर्कशॉप…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार ’’एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023’’ एवं ’’एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023’’ का किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष, राज्य नीति आयोग विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय, नवा रायपुर में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद सतत् विकास लक्ष्य (SDG) जिला स्तर तक स्थानीयकरण एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार की गई ’’एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023़’’ एवं ’’एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह द्वारा इस…
Read Moreजिले में अवैध रेत उत्खनन, रेत परिवहन एवं भंडारण पर हो रही लगातार कार्यवाही
तहसील क्षेत्र आरंग, नवापारा, मंदिरहसौद में की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा ज़िले में रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम की कार्यवाही की गई। जाँच के दौरान ग्राम हरदीडीह तहसील आरंग से एक चैन मशीन जब्त किया गया, जिसे थाना आरंग में रखा गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चम्पारण तहसील नवापारा में जाँच के दौरान मशीन चालक द्वारा मशीन को नदी की दूसरे छोर जो कि गरियाबंद ज़िले में आता है, में ले…
Read Moreअनुशासन, साहस और निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए प्रेरित करता है एनसीसी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल कैडेट्स और प्रशिक्षक हुए सम्मानित नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ सेना, थल सेना और वायु सेना कैडेट को भी मिला पुरस्कार समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एनसीसी ऐसा संगठन है जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, चरित्र निर्माण करता है, साहसी बनता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी हमारे युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। मुख्यमंत्री आज अपने…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने पंडरिया क्षेत्र के लिए पांच निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगी स्वास्थ्य की आपातकालीन सुविधाएं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए 5 निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को अब आपातकालीन सुविधा 24 घंटे 7 दिन मिलेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप और विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मुझे…
Read Moreबिना अनुमति अधिकारी/कर्मचारी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से अब नहीं मिल पाएंगे, मुलाकात से पहले लेनी होगी विभागीय अनुमति, राज्य शासन ने जारी किया परिपत्र
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवकों को अपनी निजी समस्या के कारण मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए उचित माध्यम से अनुमति प्राप्त करना होगा। यदि कोई शासकीय सेवक विभागीय चैनल की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होता है तो इस प्रकार की उपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 21 के अंतर्गत कदाचरण मानी जाएगी और संबंधित शासकीय सेवक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस आशय से संबंधित परिपत्र में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह ग्राम बगिया में की धान की बुवाई, किसानों के अच्छे फसल की कामना की
मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में बगिया में अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ अच्छी उपज की कामना के लिए खेतों की पूजा-अर्चना कर किया बीज छिड़काव समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनी कर परंपरा…
Read More