मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रतनपुर महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 30 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर पहुँचकर मां महामाया का दर्शन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और उन्हें नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित महामाया ट्रस्ट के…

Read More

छत्तीसगढ़ से झारखंड-ओडिशा को जोड़ेगी जशपुर की ‘जीवनरेखा’ : मुख्यमंत्री साय के आदेश पर 3.38 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा विकास का नक्शा ! अब बदलेगा जशपुर का भविष्य! सिंगीबहार-अबीरा मार्ग बनेगा आर्थिक विकास की धुरी, मुख्यमंत्री साय की पहल से तेज़ी पर सुदृढ़ीकरण कार्य.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु स्वीकृति सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का निर्माण कार्य जारी. झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण. जशपुर. 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत सिंगीबहार-अबीरा मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.60 किमी लंबी इस सड़क को मजबूत और आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बन रही…

Read More

जशपुर की जनजातीय महिला उद्यमियों ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में किया कमाल, महुआ और मिलेट्स उत्पादों से भारत की परंपरा और नवाचार का जलवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर

जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जनजातीय महिलाओं के उत्थान के लिए जशप्योर ब्रांड के तहत् स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। ताकि जनजाजीय समूह के महिलाएं स्थानीय स्तर के चीजों और वस्तुओं का उपयोग कर अपने हाथों से बनाए उत्पादों के विक्रय से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। इसी के तहत् भारत मंडपम नई दिल्ली में 25 से 28 सितम्बर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में जशप्योर ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जशपुर से निकला यह ब्रांड अब…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात : बागबहार में बनेगा 1.65 करोड़ की लागत से आधुनिक विश्राम गृह, मिली प्रशासनिक मंजूरी

जशपुर, 29 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है,जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय…

Read More

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मास्टरस्ट्रोक जशपुर को सौगात, 11.44 करोड़ से बनेंगी दो नई सड़कें, अब छत्तीसगढ़ से झारखंड तक सफर होगा आसान ग्रामीण इलाकों में सड़क विकास से झारखंड से जुड़ेगा जशपुर, बढ़ेगा व्यापार और संपर्क.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जिले की दो सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 44 लाख रुपए की मंजूरी, झारखंड राज्य को जोड़ेगेँ यह मार्ग, आवागमन की बढ़ेगी सुविधा. जशपुर. 27 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र को आज 11 करोड़ 44 लाख रुपए की दो सड़क निर्माण परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें छेरडांड से टुकुटोली मार्ग और टुटिअम्बा से…

Read More

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत दो दिन में 40 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच

843 स्वास्थ्य संस्थानों में चला अभियान, 10 हज़ार से अधिक हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की समय रहते पहचान व प्रबंधन “छत्तीसगढ़ की महतारी, हम सबकी जिम्मेदारी” थीम पर आधारित है कार्यक्रम रायपुर, 25 सितंबर 2025/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मातृत्व सुरक्षा को लेकर विशेष स्वास्थ्य सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत 24 और 25 सितंबर को प्रदेश के 843 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित इन सत्रों में 40 हजार से…

Read More

सिलतरा फैक्ट्री हादसे में 6 श्रमिकों की मौत, कई घायल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में आज हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने की बड़ी घोषणा – छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल रायपुर 26 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित…

Read More

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीएसटी बचत उत्सव के बीच ट्रैक्टर शोरूम पहुंचकर किसानों से किया आत्मीय संवाद

जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर  खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 26 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। श्री साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी श्री रवि कुमार साहू को…

Read More

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” का शुभारंभ

रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है। ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास  ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि,…

Read More