भारी भरकम जुर्माना और लंबी सजा का प्रावधान आम वाहन चालक के सामर्थ्य से बाहर है, अमानवीय है, अव्यावहारिक है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मोदी सरकार के अधिनायकवादी फैसलों के विरोध में ड्राइवरों के हड़ताल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मन की बात करना और मनमानी थोपना केंद्र की मोदी सरकार का राजनीतिक चरित्र बन चुका है। निजी बीमा कंपनियों को मुनाफा पहुंचने के लिए जन विरोधी नीति थोपी गई है। वाहन चालक आर्थिक रूप से इतना…
Read MoreTag: रायपुर
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन मे हुआ जनचौपाल का आयोजन, जिले के विभिन्न विकासखंड से आए लोगों ने दिए आवेदन
जन चौपाल में आए 26 आवेदन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन मे अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई ने आज कलेक्टोरेट में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। श्री पंचभाई ने जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर…
Read Moreकिसानों को बैंकर्स बोनस राशि का तत्परता से भुगतान करें, बोनस राशि के भुगतान में हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स के विरूद्ध होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री
किसानों से कमीशन मांगने वाला करगी रोड का सहकारी बैंक प्रबंधक निलंबित, कलेक्टर बिलासपुर ने की कार्रवाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को 25 दिसम्बर को प्रदाय की गई धान बोनस की राशि के आहरण में सहकारी बैंकों के प्रबंधकों द्वारा टाल-मटोल किए जाने के शिकायत मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी सहकारी बैंकों के प्रबंधकों को किसानों की मांग के आधार पर उनके खाते से तत्परता से राशि का आहरण…
Read More“जब भी मुझसे मुलाकात करने आएं पुष्प गुच्छ के बजाय केवल एक पुष्प भेंट करें” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध….!
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा। मुख्यमंत्री को पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) प्रफुल्ल ठाकुर ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव…
Read Moreनव वर्ष : बीते वर्ष के पवित्र जनादेश की भावनाओं को आत्मसात् करके एक नए छत्तीसगढ़ की रचना और उसे सँवारने के लिए संकल्पित हैं भाजपा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण का नया सूर्योदय हुआ है, उसके आलोक में अब आकार लेने जा रहा है एक नया छत्तीसगढ़. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को नव आंग्ल वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि आने वाला वर्ष छत्तीसगढ़ महतारी के आँचल में सुख-समृद्धि, विश्वास, सफलता, आरोग्य, तमाम कठिनाइयों को पार करने की शक्ति और आनंद का वास वाला होगा। श्री देव…
Read Moreमुख्यमंत्री मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में हुए शामिल : वास्तविक शिक्षा वह जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाए – विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरस्वती शिक्षण संस्थान रोहणीपुरम् में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभावान् छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान प्राप्त करना अथवा डिग्रियां हासिल कर लेना नहीं है, बल्कि वास्तविक शिक्षा वह है जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाएं, उसे राष्ट्र के लिए उज्ज्वल चरित्र के नागरिक तैयार करें। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी सनातन जीवन मूल्यों के संवाहक…
Read Moreकिसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कार्गोहब के निर्माण से प्रदेश में फलेगा-फूलेगा व्यापार-व्यवसाय छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री एसोसिएशन ने किया मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत और अभिनंदन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय का समारोह में मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने ड्रायफ्रूट की माला, साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन समारोह के आयोजन के लिए मिलर्स एसोसिएशन को धन्यवाद देते…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का देर रात तक लग रहा तांता
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले लोगों का आज देर रात तक तांता लग रहा । मुख्यमंत्री आज रायगढ़ और जशपुर जिले के गांवों के दौरे के बाद अपने गृह ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम कर रहे हैं, जहां उनके निवास स्थल पर बड़ी संख्या में समाज प्रमुखों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आसपास के ग्रामीण ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता के साथ लोगों से मुलाकात की। जशपुर रायगढ़ अंचल का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले विष्णु देव…
Read Moreछत्तीसगढ़ बचाओ आन्दोलन : हसदेव के वनों के विनाश के विरोध में रायपुर में गुरुवार को हुआ नागरिक प्रतिरोध मार्च !
7 जनवरी को हसदेव चलो का आह्वान, उस दिन भी आयोजित होगा ‘नागरिक प्रतिरोध मार्च’ समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनवादी संगठनों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिकों ने हसदेव अरण्य में हो रही पेड़ कटाई और प्रभावित आदिवासी समुदाय पर पुलिसिया दमन के विरोध में आज रायपुर में मोतीबाग से अम्बेडकर चौक तक नागरिक प्रतिरोध मार्च निकाला और इस मुद्दे पर राज्यपाल के हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। इन संगठनों ने ‘हसदेव चलो’ का आह्वान करते हुए 7 जनवरी को यहां भी ‘नागरिक…
Read Moreआज यह संकल्प लेकर जाना है लोकसभा की सभी सीटों कमल खिलाना है- किरण सिंह देव
विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका रही महत्वपूर्ण – अरुण साव महिला मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर विधनसभा चुनाव में रखी जीत की नींव – सरोज पांडेय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बैठक में आए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का तिलक लगाकर स्वागत किया।…
Read More