“जब भी मुझसे मुलाकात करने आएं पुष्प गुच्छ के बजाय केवल एक पुष्प भेंट करें” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध….!

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने श्री ठाकुर को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़  केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर धर्म गुरु बालदास साहेब भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज कामाख्या देवी मंदिर के पुजारी श्री पांडु राम ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनसे  राज्य की समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज कांकेर से लोकसभा सांसद श्री मोहन मंडावी ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!