सरकार की घोषणा के परिपालन में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक : 100 दिन की कार्य योजना पर काम शुरू

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां रायपुर के चिप्स कार्यालय में राज्य सरकार की घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन और परिपालन के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के लिए राज्य शासन के विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक ली। बैठक में घोषणा-पत्र में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के 100 दिन में किए जाने वालों कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से व्यापक विचार विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना : नारायणपुर टिमनार की श्रीमती यादव के मकान का सपना हुआ साकार, मिला पक्का सुंदर आशियाना.

योजना के माध्यम से गरीबों, पिछड़ों और महिला मुखिया परिवारों के लिए प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जा रहा है आवास समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों, पिछड़ों और महिला मुखिया परिवारों के लिए प्राथमिकता से आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत टिमनार की निवासी श्रीमती टेटकी यादव प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाकर सपरिवार अपने स्वयं के आवास में हंसी खुशी से रह रही हैं। श्रीमती टेटकी यादव ने बताया कि वे खेती किसानी करती हैं, उनकी आय कम…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा : ग्राम पंचायत शिविर में 6 हजार 216 हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 96 हितग्राहियों को मिला नया गैस कनेक्शन.

योजनाओं की दी जा रही है जानकारी, जिससे कि अधिक से अधिक हितग्राही उठा सके इसका लाभ. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में बालोद जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगा कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प को पूरा करने भाजयुमो ने लोकसभा के लिए कमर कस ली – रवि भगत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने मंडल सशक्तिकरण अभियान बैठक के बाद अपनी टीम के साथ भाजयुमो की लोकसभा के लिए आगामी योजना बनाई।रवि भगत ने बताया आज भाजयुमो की कोर टीम की बैठक के बाद विभीन्न कार्यक्रमों की योजना बनी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को भाजयुमो ने जो लोकसभा की 11 सीट जीताने का संकल्प दिया उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम प्रतिबध्य है। मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के आसा विश्वास जो भाजयुमो के ऊपर है वो पूरा कर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों के साथ की वीसी : प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों पर दिए सख्त निर्देश, प्रदेश में कोरोना के वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की

पहली कैबिनेट बैठक में ही हुआ था 18 लाख आवास बनाने का निर्णय जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा प्रदेश में हो कानून का राज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों से पहली बार मुखातिब हुए। उन्होंने सभी कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने के निर्देश दिए ताकि शीघ्र ही इनका निर्माण किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था…

Read More

आर टी आई पोर्टल में स्व पंजीयन करने मंत्रालय और विभागाध्यक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़, रायपुर आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर शुक्रवार को नया रायपुर स्थित मंत्रालय भवन और विभागाध्यक्ष भवन में प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री जी आर चुरेन्द, सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव और नोडल अधिकारी श्रीमती मेरी खेस, राज्य सूचना आयोग की अवर सचिव श्रीमती गीता दीवान, अनुभाग अधिकारी श्री अतुल वर्मा, एन आई सी…

Read More

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार : केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की 2485.79 करोड़ रूपए की राशि

समाज कल्याण योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण को मिलेगी मजबूती 11 दिसम्बर को दी गई किश्त के बाद केन्द्र ने पुनः जारी की अतिरिक्त किश्त  समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों…

Read More

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मंत्रियों को शपथ : राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत…

Read More

ब्रेकिंग : राज भवन में आज 11:45 बजे होगा विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण …. बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े सहित 9 मंत्री लेंगे शपथ….

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज शुक्रवार 22 दिसंबर को राजभवन में सुबह 11:45 बजे होगा . कार्यक्रम में एक महिला विधायक सहित 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के उपरांत जल्द ही विभागों का बंटवारा हो सकता है. मुख्यमंत्री विशनुदेव साय ने स्वयं जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 22 दिसंबर को सुबह…

Read More

समृद्ध-सशक्त छत्तीसगढ़ बनाने हमारी सरकार कटिबद्ध, दिन-रात काम करेंगे – विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन के दौरान दिये अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का जो दायित्व जनता ने सौंपा, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे अन्नदाता सुखी भवः के ध्येय वाक्य के साथ करेंगे काम, कहा छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : समृद्ध-सशक्त छत्तीसगढ़ बनाने हमारी सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए हम पूरी निष्ठा से रात-दिन काम करेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का जो दायित्व हमें सौंपा है। उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन के दौरान दिये संबोधन में यह बात मुख्यमंत्री श्री…

Read More