मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृहग्राम जशपुर के लिए किया रवाना : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में शहीद जवान श्री नीतेश एक्का को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज, जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार हमारे जवानों का हौसला बुलंद, शीघ्र शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान गृह ग्राम जशपुर जिले के चिरईडांड के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Read More

किसी भी कीमत पर न बिगड़े कानून-व्यवस्था : गृह विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाए सख्त तेवर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। यदि ऐसा होता है तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच पुलिस की सख्त और संवेदनशील छवि दिखनी चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस पर रहे, इसके लिए एक मेकैनिज्म बनाने की आवश्यकता है। जनता का जितना पुलिस पर विश्वास रहेगा उतना ही अच्छा होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित…

Read More

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ स्टेडियम में 37.75 लाख की लागत से तैयार दो आउट डोर बैडमिंटन कोर्ट एवं बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का किया लोकार्पण, कहा – सभी के सहयोग से होगा रायगढ़ का विकास

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ स्टेडियम में युवाओं व खेल प्रेमियों के लिए दो आउट डोर बैडमिंटन कोर्ट एवं बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण कर शहर वासियों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे ग्राउंड परिसर का भ्रमण किया और दोनों खेलों में अपना हाथ भी आजमाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी के सहयोग से रायगढ़ का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल,…

Read More

‘द लिल लोकल’ एक्जीबिशन में छाए रहे धमतरी जिले के पारंपरिक और संस्कृति पर आधारित स्टाल

बेल मेटल, बांस आर्ट, माटीकला उत्पाद और पेंट आर्ट को देखने उमड़ी भीड़ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजधानी रायपुर के लभांडी स्थित रिबाउंस में आयोजित दो दिवसीय द लिल लोकल एक्जीबिशन में धमतरी जिले के पारंपरिक और संस्कृति पर आधारित स्टाल को काफी प्रतिसाद मिला, धमतरी जिले के कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्ग दर्शन में धमतरी के शिल्पकार शामिल हुए। एक्जीबिशन में बेल मेटल, बांस आर्ट, माटीकला के उत्पाद और पेंट आर्ट स्टाल में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने इन कालाओं को परखा और पारंपरिक कलाओं के उत्पाद की…

Read More

मॉडल ब्लड बैंक सेंटर रायपुर और जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा 20वें विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 2 रक्तदान शिविरों का आयोजन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड बैंक सेंटर में 20वें विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल स्टूडेंट्स, छ. ग. प्रगतिशील यादव समाज, सीआरपीएफ के जवानों, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, इंटर्न और स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने 34 यूनिट रक्तदान किया। वहीं जेसीआई रायपुर कैपिटल के साथ वृंदावन हाल सिविल लाइंस रायपुर में 70 यूनिट रक्तदान हुआ। इन दोनों रक्तदान शिविरों में कुल 104  यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जेसीआई रायपुर कैपिटल की तरफ से कैंप का कार्यभार श्री सुधीर अग्रवाल ने संभाला। मॉडल ब्लड बैंक के…

Read More

छत्तीसगढ़ में प्रीमीटिव टाईब्स को मिल रही बुनयादी सुविधाएं और पक्के आवास, पीएम जनमन योजना के लिए बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रावधान

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम जनमन योजना से प्रीमीटिव टाईब्स के बसाहटों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही उन्हें पक्के आवास दिए जा रहे हैं। राज्य में इस योजना का क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस वर्ष की बजट में 300 करोड़ रूपये की राशि आबंटित की है। आदिवासी अंचलों में इस योजना के तेजी से अमल के लिए सभी जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। देश में पहली बार इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के…

Read More

सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का होगा स्थायी निदान, कारण जानने होगी रिसर्च : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य विभाग हर एक योजना की विस्तृत समीक्षा की

स्वास्थ्य अमले का युक्तियुक्तकरण करने के निर्देश, विशेषज्ञ डाक्टरों की होगी नियुक्ति, बनेगी कार्ययोजना संस्थागत प्रसव शतप्रतिशत करने मिशन मोड पर होगा काम 108 का रिस्पांस टाइम होगा बेहतर, कमियां दूर करने मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश नियद नेल्लानार योजना के हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के सुपेबेड़ा में लंबे समय से किडनी पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इनके इलाज की सुविधा के लिए गरियाबंद में किडनी यूनिट आरंभ की गई है लेकिन इस समस्या के स्थाई निदान पर भी…

Read More

छत्तीसगढ़ में होगी जियो-रेफ्रेंसिंग से ई-गिरदावरी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त करने का  काम शुरू कर दिया गया है। राज्य में अब डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए तैयारियां की जा रही हैं, इस सर्वे को अंजाम देने के लिए राजस्व विभाग द्वारा भूमि का जियो-रेफ्रेंसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। एक ओर जियो-रेफ्रेंसिंग से भूमि विवादों में कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर फसलों की ई-गिरदावरी का कार्य आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में सुशासन के लिए पारदर्शी और बेहतर प्रशासन के…

Read More

बड़ी ख़बर : कार्य में लापरवाही के आरोप में कुनकुरी विद्युत विभाज के ए.ई. व जे.ई. निलंबित… पढ़ें आदेश

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी/रायपुर : कुनकुरी शहर में विद्युत सुधार संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए कुनकुरी में पदस्थ सहायक यंत्री आर.आर साहू तथा कनिष्ठ यंत्री दिनेश वैष्णव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता अंबिकापुर शिरीष सेलट द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यपालन यंत्री (संचालन-संचारण) संभाग जशपुर, अधीनस्थ कार्यालय सहायक यंत्री उपसंभाग कुनकुरी में पदस्थ आर.आर साहू सहायक यंत्री को कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका…

Read More

मैराथन बैठकों के पहले ही दिन मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य

खेती किसानी से जुड़े अपनें अनुभव साझा करते हुए उत्पादकता बढ़ाने दिए आवश्यक निर्देश वर्षा काल में पशुधन को बिमारियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण करने कहा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी संभागों में बनेगा एक एक गौ अभ्यारण्य देवभोग के दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ाने अच्छी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर: आईआईएम अध्ययन कर देगा सलाह केज कल्चर, बॉयोफ्लाक जैसे नवाचारों से मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आचार सहिंता की अवधि समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…

Read More