मुख्यमंत्री करमा तिहार 2024 कार्यक्रम में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में छ. ग. कंवर समाज युवा प्रभाग, रायपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत- करमा तिहार 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन है। प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने पारम्परिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित…
Read MoreTag: रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बलरामपुर जिले में 2 अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत
सीएम श्री साय के निर्देश पर पारेषण क्षमता में विकास का अभियान – आर.के.शुक्ला समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर/ छत्तीसगढ़ में विद्युत विकास का लाभ उपभोक्ताओं को शीघ्रता से प्रदान करने के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उपकेन्द्रों के उन्नयन व क्रियाशील करने का अभियान छेड़ दिया गया है ,जिसके तहत 14 सितंबर को बलरामपुर जिले में लगभग 10 करोड़ की लागत से 2 अति उच्च दाब उपकेंद्रों में 40-40 एमवीए पॉवर टांसफार्मर ऊर्जीकृत किये गए। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आज बलरामपुर जिले में पहुंच…
Read Moreसौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ की साय सरकार का बड़ा कदम : राज्य स्तरीय कार्यशाला में पीएम सूर्यघर योजना को लेकर हुई चर्चा
राष्ट्रीय लक्ष्य पूरा करने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान – भीम सिंह समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 25 हजार घरों में रूपटाॅप सौर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा ऊर्जा सचिव पी.दयानंद के निर्देश पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ किया गया। प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी भीम सिंह ने इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूरे प्रदेश से आये मैदानी अभियंताओं से इस योजना को…
Read Moreपीएम ई-बस सेवा योजना से छत्तीसगढ़ के शहरों का कायाकल्प: 240 ई-बसों के साथ सार्वजनिक परिवहन में नई ऊर्जा, संचालन की मिली स्वीकृति
राज्य के चार बड़े शहरों रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में शीघ्र प्रारंभ होगी इलेक्ट्रिक बसें समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य के चार शहरों में पीएम ई बस सेवा योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन के लिए 240 ई-बसों की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई एवं कोरबा में शीघ्र ही ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए…
Read Moreविघ्नहर्ता के दर्शन-पूजन के लिए गोल बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गोलबाजार में 115 वर्षों से विराजित हो रहे हैं गणपति समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर/ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात्रि 8 बजे राजधानी रायपुर के गोल बाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां हनुमान मंदिर के समीप श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन कर नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर तिलक लगाया और विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान विघ्न विनायक से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की…
Read More17 साल बाद बड़ी पहल : छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बीच यात्री सुविधाओं में होगा अभूतपूर्व विस्तार, 53 नए बस मार्गों सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच परिवहन संबंध मजबूत, दोनों राज्यों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच सहमति समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा यात्री सुविधा के विस्तार एवं सुगम यातायात हेतु 17 वर्षों के बाद दोनों राज्यों के विभागों की पहल पर विगत 11 सितम्बर, 2024 को मध्यप्रदेश के मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल में बैठक आयोजित की गई। मध्यप्रदेश राज्य की ओर से इस बैठक में एस. एन. मिश्रा, अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से एस. प्रकाश,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाधिवेशन में हुए शामिल, कहा – चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है
समाज के शैक्षणिक विकास के लिए 5 एकड़ भूमि आबंटित करने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज समृद्ध और प्रगतिशील समाज है, जिसका अपना एक समृद्ध इतिहास और संस्कृति है। कुर्मी समाज के लोगों ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे आज कवर्धा में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित केंद्रीय महाधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर समाज की मांग पर शैक्षणिक विकास के लिए 5 एकड़ भूमि आबंटित करने की…
Read Moreबड़ी खबर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा, राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी होगी पढ़ाई
इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी होगी उपलब्ध, ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को मिलेगा लाभ, चिकित्सा छात्रों का आधार भी होगा मजबूत समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी पढ़ाई शुरू करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया…
Read Moreविश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को ‘श्रमिक सम्मेलन‘ का होगा आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से करेंगे वितरण
छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी.…
Read Moreमुख्यमंत्री जनदर्शन से पहुँचा लाभ : किसानों को मिली बड़ी राहत, 7 गावों के 7 सौ से अधिक किसानों के लिए 98 लाख 38 हजार रूपये जारी
समदर्शी न्यूज़ रायपुर,14 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनदर्शन का सीधा लाभ आमजनों को मिल रहा है। जनदर्शन में प्राप्त निर्देशों के अनुरूप बलोदाबाजार जिला प्रशासन ओला वृष्टि से प्रभावित फसल क्षति हेतु सोनाखान क्षेत्र अंतर्गत 7 गावों के 772 किसानों के लिए 98 लाख 38 हजार 528 रूपये जारी किया है। जिसमें ग्राम सुखरी के 79, छतवन 174, देवगांव 44, गनौद 59, कुशगढ़ के 156 एवं कुशभाटा के 174 प्रभावित किसान शामिल है। उक्त सभी किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम राशि…
Read More