जशपुर जिले में नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस ज्योतिष के.ए.ने राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित सभा का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस ज्योतिष के.ए. ने जशपुर जिले के जामटोली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सभा का अवलोकन लिया और आयोजित सभा में सभा, प्रचार वाहन, रैली, माईक, साउण्ड की अनुमति सहित सभी मापदण्डों के संबंध में जानकारी ली। सभा में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों का पालन करना पाया गया।  इसी प्रकार आईआरएस ज्योतिष के. ए. ने तपकरा के भंण्डारडीपा में इंडियन नेशनल कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का भी अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी ली।

Read More

सेल्फी प्वाइंट से किया जा रहा मतदान हेतु प्रेरित, मतदाताओं को जागररूक करने जशपुर कलेक्ट्रेट में बनाया गया है सेल्फी जोन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता के लिए कई गतिविधियाँ संचालित किया जा रहा है। ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके। जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत  विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नई पहल की है। इस पहल के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में…

Read More

विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के उद्देश्य से वर्चुअल ऑनलाईन अन्तर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग का किया गया आयोजन, संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही किये जाने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा.

इस वर्चुअल मीटिंग में पड़ोसी राज्य ओड़िसा के जिला सुंदरगढ़, झारखंड के गुमला, सिमडेगा एवं छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायगढ़, सरगुजा एवं बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक हुये सम्मिलित. मीटिंग में नाकाबंदी, अपराधियों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, अपराध की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही किये जाने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर : पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 02 नवंबर 2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ…

Read More

‘छत्तीसगढ़ रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित हुई जिला जशपुर की शिक्षिका श्रीमती सरिता नायक !

शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए हुआ सम्मान ग्रामीण अञ्चल की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में पढ़ाती है शिक्षिका श्रीमती सरिता नायक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : सरगुजा में निर्भीक, निष्पक्ष एवं खोजपूर्ण राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार एवं ‘छत्तीसगढ़ का पहरेदार’ न्यूज चैनल द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न क्षेत्रों एवं विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों, संस्थाओं एवं शिक्षकों को ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ पुरस्कार से पुरस्कृत एवं सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बस्तर, बीजापुर,…

Read More

आदर्श आचार संहिता के मददेनजर सिविल लाईन पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही, आदतन बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही, कब्जे से एक नग बटनदार चाकू किया गया जप्त

मगरपारा चौक के सामने चाकू लेकर आम लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार नाम आरोपी – शिव कुमार उर्फ पप्पू डहरिया पिता शंभू डहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी शेर गली जरहभाठा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज है कई आपराधिक मामले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विवरण इस प्रकार है कि, आदर्श आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तों…

Read More

भारतीय जीवन बीमा निगम की सैटेलाइट शाखा कुनकुरी नए भवन में हुई स्थानांतरित !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : भारतीय जीवन बीमा निगम की सैटेलाइट शाखा कुनकुरी अब नए भवन में स्थानांतरित हो गई है। नया भवन जय स्तंभ चौक के समीप तपकरा रोड में इंडियन बैंक के ऊपर में है, नए भवन में कार्यालय का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया गया। भवन के अंदर प्रवेश के पूर्व मंत्र उपचार के साथ पूजन के पश्चात कार्यालय का कामकाज प्रारंभ हुआ, इस अवसर पर शाखा परिवार के शाखा प्रबंधक श्री अमोल बोलकर, विकास अधिकारी श्री राजीव नंदे, प्रशासनिक अधिकारी श्री अमरीश खलखो, सहायक प्रशासनिक…

Read More

बेटी मायके आई है, कांग्रेस की विदाई कराने – गोमती साय

छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और भाजपा ही संवारेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के ग्रामीण मंडल के ग्राम दीवानपुर, मिर्जापुर, खारढोढ़ी, खरकट्टा, रैरुमाकला, केराकछार, बटुराकछार, सुसडेगा मे पत्थलगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय बुधवार को मतदाताओं से जनसंपर्क और क्षेत्र के परिवारजनों से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंची। जनसंपर्क सभा मे पत्थलगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आपकी बेटी आपके पास, अपने मायके आई है और यंहा से कांग्रेस विधायक की विदाई कराने आई है। छत्तीसगढ़ को भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री…

Read More

विधान सभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले की तीनों विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों को दिया गया ईवीएम कमीशनिंग व सिलिंग का प्रशिक्षण

साथ ही बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट सेक्शन की सिलिंग प्रक्रिया भी बताई गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनागर : विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा के लिए ईवीएम मशीन की कमीशनिंग के संबंध में जिला स्तर पर जोनल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर श्री डी. आर. राठिया, प्रोफेसर टी. आर. पाटले, प्रोफेसर एस. के. मारकंडे द्वारा स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल के सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान के पूर्व ईवीएम मशीन के कंट्रोल…

Read More

पत्थलगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने किया दर्जनों गांवों में जनसंपर्क, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा कांग्रेस की सरकार ने गरीबों का आशियाना छीना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/पत्थलगांव जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा सीट से मौजूदा सांसद गोमती साय भाजपा की प्रत्याशी है। गोमती साय ने इस विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर लोगों से मिलकर जनसंपर्क तेज कर दी है। मंगलवार को श्रीमती साय ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल दोकड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया। इस दौरा कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम यादव,उपेंद्र साय,गजेंद्र बागे सहित बड़ी संख्या…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य, सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में जशपुर जिले के तीनों विधानसभा के नाम निर्देशन पत्र की स्कूटनी की गई

अभ्यर्थी  2 नवम्बर तक कर सकेंगे नाम वापसी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रेक्षक आईएएस श्री राजीव रंजन, आईएएस श्री राजीव पराशर की उपस्थिति में जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्र की स्कूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 03 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल…

Read More