समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 सितंबर/ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सीमेंट की बढ़ी कीमतों को कम करवाने के लिए मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। एकाएक प्रति बोरी 50 रुपए की वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। अपने पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ खनिज, लौह, कोयला, उर्जा संपदा से भरपूर प्रदेश है, इसके बावजूद भी सीमेंट कम्पनियों के संगठनों द्वारा एक कार्टेल बनाकर सीमेंट की कीमतों…
Read MoreTag: रायपुर
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि साक्षरता का विकास से सीधा संबंध है। साक्षरता समाज में समानता, शांति और विकास का मूल आधार है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि साक्षरता के लिए व्यक्तिगत रूचि…
Read Moreचक्रधर समारोह : संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ, रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ रायपुर/रायगढ़, 07 सितम्बर/ संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने…
Read Moreमुख्य सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश
मुख्य सचिव ने नियद नेल्ला नार योजना की प्रगति की समीक्षा की, कहा – नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्र और राज्य शासन की व्यक्तिमूलक योजनाओं का सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगा फायदा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 सितंबर/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना के तहत वहां के निवासियों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की। श्री जैन ने नक्सल प्रभावित जिले मोहला-मानपुर-चौकी, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Read Moreछत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी बलराम जयंती-किसान दिवस : प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करेंगे मुख्यमंत्री
प्रदेश के समस्त 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में 9 सितंबर को मनाई जाएगी बलराम जयंती–किसान दिवस मुख्यमंत्री साय एवं कृषि मंत्री नेताम कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 सितंबर/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान श्री बलराम जी की जयंती 9 सितम्बर, 2024 को भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा…
Read Moreसांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी, भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ किया वादा खिलाफी – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.
मोदी की गारंटी और साय का सुशासन सिर्फ इश्तिहारों में दिख रहा, धरातल में सिर्फ बेबसी और लाचारी नजर आ रही है समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया है, हर वर्ग सरकार से नाराज है, 9 महीने में ही सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। विजय बघेल ने अपनी सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी…
Read Moreसदस्यता अभियान के तहत रायपुर की उत्तर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय : कहा – भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल जिसमे एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री और एक गांव का साधारण व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है
भाजपा के लिए देश पहले,जनता को परिवार मानकर काम करती है भाजपा: विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 6 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मतदान केंद्रों में हुई। शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खम्हारडीह मंडल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर मंडल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प के टीटी कॉलोनी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे।…
Read Moreनिपुण भारत मिशन : पठन कौशल को बढ़ावा देने के लिए नई पहल, मोबाइल लाइब्रेरी वेन का हुआ शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ प्रदेश में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और रूम टु रीड के संयुक्त तत्वाधान में में ‘पठन अभियान’ के तहत 2 मोबाइल लाइब्रेरी वेन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एससीईआरटी के संचालक श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा की गई। इस दौरान अपर संचालक श्री जे. पी. रथ और रूम टू रीड के राज्य प्रमुख श्री यशवर्धन उनियाल, एससीईआरटी के अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मोबाइल लाइब्रेरी का उद्देश्य बच्चों और समुदायों के बीच पठन कौशल को बढ़ावा देना है।…
Read Moreजल जीवन मिशन : बागतराई गांव में 4600 मीटर पाइपलाइन बिछाकर हर घर में पहुंचा शुद्ध पेयजल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ राजनांदगांव जिले के बागतराई गांव के सभी घरों में अब नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचने लगा है। इससे गांवों की महिलाओं ने खुशी का माहौल है। पानी की व्यवस्था के लिए न उन्हें अब हैण्डपंप चलाने की झंझट रही, न ही कुंए से पानी निकालने की मशक्कत। बागतराई के ग्रामीण परिवारों को यह सुविधा जल जीवन मिशन के माध्यम से सुलभ हुई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों के प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने का…
Read More