उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगी यहां प्रशिक्षित महिलाएं – श्री अरुण साव रायपुर. 20 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित इस सिलाई केंद्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य में दक्ष महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सिलाई केंद्र के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु महिलाओं से बात…

Read More

सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

रायपुर, 19 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। वास्तव में, समस्याओं के त्वरित निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही…

Read More

बिहान योजना से मिली उड़ान: जशपुर की सरस्वती बनीं उन्नत नस्ल की गाय पालन से आत्मनिर्भर महिला किसान

जशपुर 9 अप्रैल 2025/ जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाली सरस्वती ने समूह से जुड़कर अपनी जीवन दिशा को बदला है। राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें दो उन्नत नस्ल की गायें प्रदान की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.40 लाख थी। इसमें से ₹93,000 की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी गई, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हुआ। दूध…

Read More

हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से बदली तक़दीर – जशपुर की रिंकी यादव ने छिंद कांसे की टोकरी से बना लिया आत्मनिर्भर जीवन

जशपुर 6 अप्रैल 2025/ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टाटीडांड की रहने वाली श्रीमती रिंकी यादव आज अपने आत्मविश्वास, मेहनत और हुनर से न सिर्फ अपने परिवार को संबल दे रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। वे पिछले 6 वर्षों से ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत राखी स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और समूह के माध्यम से उन्होंने पारंपरिक छिंद कांसे की टोकरियाँ बनाकर अपनी आजीविका का नया मार्ग प्रशस्त किया है। श्रीमती रिंकी यादव ने वर्ष 2019 से छीद…

Read More

जशपुर की ‘लखपति दीदियां’ आत्मनिर्भरता की मिसाल : स्व सहायता समूह से बदल रही जिंदगी, ईंट निर्माण से लेकर केंटीन संचालन तक, जशपुर की महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, पढ़ें पूरीखबर.

ईंट निर्माण, मकानों में ढलाई करने का सेन्टरिंग प्लेट, श्रृंगार दुकान और केंटीन का कर रही बेहतर संचालन. कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दीदियों से जाना लखपति बनने तक का सफर. जशपुर. 03 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जशपुर की दीदियां निरंतर लखपति दीदी बन रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने बुधवार को…

Read More

100 रुपये की बचत से आत्मनिर्भरता तक: जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएँ बनीं प्रेरणा, अब लाखों की कर रही कमाई

जशपुर 2 अप्रैल 2025/ जिले में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस…

Read More

फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, 25 मार्च 2025/ गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो…

Read More

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों से जुड़े जनहित के मुद्दे को उठाया लोकसभा में

संसद में छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों पर गरमाई बहस, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, श्वेत क्रांति 2 की पहल, डेयरी सहकारिता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम. सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिया सांसद बृजमोहन के सवालों का जवाब, 89,750 करोड़ रुपये की सौगात, सहकारी समितियों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ. 2024-25 में सहकारी समितियों के विकास के लिए 89,750 करोड़ रुपये की धनराशि जारी श्वेत क्रांति 2 : डेयरी सहकारिता व किसानों, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा नई दिल्ली/रायपुर 25 मार्च 2025 : रायपुर सांसद…

Read More

जशपुर में बढ़ेगा हस्तशिल्प उद्योग! तिब्बती कालीन निर्माण प्रशिक्षण से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार दे रही मुफ्त प्रशिक्षण और मजदूरी

जशपुर 23 मार्च 2025/ जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जशपुर विकासखंड के बालाछापर महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में 20 मार्च से शुरू की गई है। चयनित गतिविधियों में से एक कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के तत्वाधान में एवं जिला खनिज संसाधन न्यास के सौजन्य से करवाया जा रहा है । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 48 दिनों तक चलेगा जिसमें बालाछापर ग्राम पंचायत एवं आसपास के ‘बिहान’ की स्व सहायता समूह…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 12 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी शिक्षा और मजदूरों के कल्याण के लिए उनके प्रयास ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ न केवल आवाज उठाई, बल्कि उन्हें समाप्त करने के लिए संघर्ष भी किया। वंचितों, शोषितों और महिलाओं के…

Read More