समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 सितंबर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में मोर्चा को 07 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए भाजयुमो को प्रत्येक जिले में भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक मण्डल से 05 बूथ दिए जाएंगे, जिसमे प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है। यह सदस्यता महाअभियान दो चरणो में 06 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगा। श्री भगत ने रविवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन…
Read MoreTag: भाजपा
भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला : कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित हुई विधायक गोमती साय
सदस्यता अभियान को मनाना है संगठन पर्व के रूप में – गोमती साय समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/कांसाबेल, 29 अगस्त / पत्थलगांव विधानसभा के अंतर्गत कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय सम्मिलित हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष गणेश जैन, महामंत्री अलोक सारथी, सुदामा पंडा, कमलेश बंसल, समरजीत चंद, मनोज गुप्ता, अमित जिंदल, कमलेश लकड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांती पैंकरा सहित मण्डल के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में…
Read Moreबदलेगी जशपुर अञ्चल की तस्वीर : शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी साढ़े छः करोड़ की स्वीकृति.
बरसात के बाद दिखने लगेगी शहर सहित पूरे जिले में विकास की झलक – रायमुनि भगत चार इंजन वाली सरकार ने आठ माह में कर दिखाया बड़ा काम – कृष्ण कुमार राय समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 28 अगस्त / नगर पालिका क्षेत्र सहित पूरे जशपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात के बाद विकास कार्य तेजी से शुरू होगा। जशपुर में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। आने वाले दो माह में लोगों को विकास कार्य दिखने लगेगा। जशपुर…
Read Moreजशपुर : सदस्यता अभियान एक पर्व, पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाएगी भाजपा, सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न
मिस कॉल, नमो एप और स्कैनर ले सकेंगे भाजपा की सदस्यता, जहां फोन की दिक्कत वहां फॉर्म से भी दी जाएगी सदस्यता समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला स्तरीय बैठक/कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला संगठन सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया एवं जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। भाजपा…
Read Moreशराब घोटाले पर कोर्ट के निर्णय पर भाजपा की बड़ी प्रेस वार्ता : छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नही बचेंगे, भाजपा के आंदोलन आज निष्कर्ष तक पहुंच रहे है – किरण देव
निर्णय से कांग्रेस के घोटाले का पर्दाफाश हुआ :किरण देव पूरे घोटालों के सरगना पूर्व सरकार के मुखिया है:विजय बघेल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि शराब घोटाले पर पिछले दिनों आए माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर के एक महत्वपूर्ण फैसले में कांग्रेस की तात्कालीन सरकार द्वारा किए घोटाले की कलई एक बार और खोल दी है। इस फ़ैसले से भाजपा द्वारा इन अपराधियों के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों की एक बार फिर से पुष्टि हुई है। बिलासपुर…
Read Moreकरोड़ों छोटे निवेशकों को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस, विदेशी एजेंसी हिंडनबर्ग को आधार बनाकर कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने में लगी है – किरण देव
मध्य और निम्न मध्य वर्ग के निवेशकों से दुश्मन सा व्यवहार कर रहे राहुल गांधी – किरण देव प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : सत्ता की लालसा में कांग्रेस विदेशी एजेंसी के इशारे पर ‘ता-ता थैया’ कर रही समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा ‘ता-ता थैया’ बताया है। श्री देव ने कहा कि हिंडनबर्ग की हाल ही में सेबी प्रमुख माधवी बुच…
Read Moreभारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न : प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व सहकारिता व वन मंत्री केदार कश्यप ने किया संबोधित
कांग्रेस सरकार ने सहकारिता क्षेत्र की दुर्दशा की थी उसे सुधार कर फिर प्रभावी बनाना है: किरण देव समितियों को प्रदेशव्यापी स्वरूप देंगे पैक्स का विस्तार किया जाएगा:केदार कश्यप समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की एक प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई। बैठक में जिला संयोजक और प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में पंचायतों में पैक्स का विस्तार और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मार्केटिंग सोसाइटियों के उन्नयन और मत्स्य नीति में संशोधन पर भी चर्चा की…
Read Moreखाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने की प्रेसवार्ता : कहा – शांतिपूर्ण आन्दोलन को भड़का कर उसे हिंसक बना देना कांग्रेस के टूलकिट का हिस्सा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 अगस्त/ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने आज न्यू सर्किट हाउस रायपुर में बलौदाबाजार की घटना के संदर्भ में भिलाई नगर के कांग्रेसी विधायक देवेन्द्र यादव के अपराधिक कृत्यों एवं उक्त घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने बलौदाबाजार में 10 जून की घटना के लिए भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सतनामी समाज की असहमति के बावजूद भी वह जबरन सतनामी समाज के आयोजन में पहुंचे। श्री यादव भिलाई से बहुत से असामाजिक और शरारती तत्वों…
Read Moreभाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न : सदस्यता अभियान एक पर्व, पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जायेगा – राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह
देश में भाजपा को लेकर बेहद सकारात्मक वातारण, सदस्यता अभियान में होगा सहायक – विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक/कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का…
Read Moreगाढ़ा गम्हरिया में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन : जशपुर विधायक ने की विधायक निधि से 11 लाख रुपए देने की घोषणा.
जरिया और कनमोरा के मध्य खेले गये रोमांचक फायनल मुकाबले में जरिया की टीम बनी विजेता. भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 अगस्त / जशपुर के गाढ़ा गम्हरिया में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार की शाम हुआ भव्य समापन, इस दौरान आयोजन समिति को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विधायक निधि से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है, वहीं भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय सहित विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन…
Read More