सड़क सुरक्षा के प्रति सख्ती : जशपुर में शासकीय सेवकों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट अनिवार्य, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश

जशपुर 29 जनवरी 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यरत समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वाहन चालन के समय अनिवार्यतः सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर रोहित व्यास ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शासकीय सेवकों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट उपयोग करने के लिए कहा गया है।

Read More

लोधमा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन : 30 जनवरी से 5 फरवरी तक श्रद्धालु करेंगे धर्म लाभ, श्रद्धालु भक्तों में उत्साह

कुनकुरी/  ग्राम लोधमा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 30 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक श्री राम मंदिर प्रांगण लोधमा में संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य धर्म और अध्यात्म का प्रचार-प्रसार करना और श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दिव्य उपदेशों से अवगत कराना है। ग्रामवासियों के सहयोग और परम् पिता परमेश्वर के आशीर्वाद से आयोजित इस कथा का मुख्य वाचन श्रद्धेय पं. श्री बलराम शास्त्री जी (श्री वृंदावन धाम) करेंगे। उनकी मधुर…

Read More

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 :  जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 01 एवं पार्षद पद हेतु 19 नामांकन पत्र दाखिल

नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 05 एवं पार्षद पद हेतु लिए गए 73 नामांकन पत्र दाखिल 28 जनवरी तक होगा नाम निर्देशन, 29 जनवरी को संवीक्षा तथा 31 जनवरी नाम वापस लेने की अंतिम तारीख जशपुर 28 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 27 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 01 एवं पार्षद पद हेतु 19  नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 05 एवं पार्षद पद हेतु लिए…

Read More

जशपुर पुलिस : जशपुर में दिल दहलाने वाली घटना… पारिवारिक विवाद में भाई ने भाई की नाक काटी…पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांवांटोली, कुकुरभुका का प्रकरण. आरोपी पौलूस यादव पिता दसमू यादव उम्र 25 वर्ष साकिन सांवांटोली कुकुरभूका थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना बागबहार में बीएनएस की धारा 296, 351(2), 117(2), 117(3) के तहत् अपराध पंजीबद्ध. जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कृष्णा कुमार यादव पिताजी दसमू यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सांवाटोली कुकुरभूका थाना बागबहार के द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह…

Read More

जशपुर में विधि से संघर्षरत आरोपी बालक ने जंगल में नाबालिग के साथ दो दिन तक किया दुष्कर्म…पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा बाल संप्रेषण गृह.

अपचारी बालक के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में बीएनएस की धारा 137(2), 351(3), 64(2)(m), 332, व 4,6 पास्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, मामला चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत. जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25 जनवरी 2025 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में अपने माता-पिता के साथ रहती है, दिनांक 22 जनवरी 24 की रात्रि को उसके माता पिता, घर से कुछ ही दूरी पर स्थित…

Read More

जशपुर : प्यार के नाम पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी डिकेश्वर यादव के विरुद्ध थाना बगीचा में 363,366(क),376,376(2n) भा.द.वि व 4,6 पास्को एक्ट. के तहत् मामला दर्ज। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.01.25 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरोपी टिकेश्वर यादव के साथ वर्ष 2018 से प्रेम संबंध था, उस दौरान प्रार्थिया नाबालिक थी, व स्कूल में पढ़ाई करती थी, उस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए प्रार्थिया का दैहिक शोषण किया, प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिए बोलने पर आरोपी द्वारा बालिग…

Read More

जशपुर में नगर पंचायत आम चुनाव 2025: ईवीएम प्रदर्शन और जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम से बढ़ाई जा रही मतदान जागरूकता

जशपुर 27 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार नगर पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय और सभी वार्ड में  ईवीएम का  प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा और मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है ।

Read More

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि : 30 जनवरी को सुबह 11 बजे जशपुर सहित देशभर में होगा दो मिनट का मौन

जशपुर 27 जनवरी 2025/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे सारे देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है। इस दिवस को मानाये जाने हेतु भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा स्थायी अनुदेश निर्धारित किये गये है। दिये गये निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन…

Read More

गणतंत्र दिवस 2025: जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास ने निज निवास में किया ध्वजारोहण, सपरिवार दी शुभकामनाएं

जशपुर, 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास में अपने निज निवास में तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सपरिवार राष्ट्र ध्वज का अभिवादन किया। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर एसडीएम ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, हरिओम द्विवेदी, तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

गणतंत्र दिवस 2025: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण, संविधान की मंशा पूरी करना बताया सभी का दायित्व

जशपुर, 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि संविधान की जो उद्देशिका है वह हम सबका लक्ष्य है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम जो भी काम करे उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ…

Read More