समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राज्य के पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याण जानकारी योजना “डॉ. खूबचंद बघेल मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना“ का लाभ छत्तीसगढ़ के सभी 72 लाख परिवारों को मिल रहा है, अचानक बंद करने से इस योजना से इलाज के अभाव में मध्यवर्ती लोग बे-मौत मरेंगे। ऐसी योजना को बंद करना छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के प्रति बेईमानी होगी। आयुष्मान योजना के तहत दी…
Read MoreTag: काँग्रेस
पेट्रोल डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगाकर मोदी सरकार जनता के जेब से 35 लाख करोड़ निकाल चुकी है और अब भी निचोड़ रही है – धनंजय सिंह ठाकुर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में 20 प्रतिशत गिरावट लेकिन राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई फर्क नहीं मोदी सरकार की स्पष्ट नीति पेट्रोल डीजल में मुनाफाखोरी करो और जनता पर महंगाई लादो समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाकर मुनाफाखोरी करो और पेट्रोलियम कंपनियों को मुनाफाखोरी करने दो और जनता महंगाई के बोझ तले दबे रहे। बीते तीन माह में अंतरराष्ट्रीय बाजार…
Read Moreभाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है-दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाजपा आईटी सेल के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए ’बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में दो महीने पहले एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। इस घटना के बाद सीसीटीवी…
Read Moreधान खरीदी की तिथि दो महीने बढाई जाय, मात्र एक महीने कि समय वृद्धि अपर्याप्त है – सुशील आनंद शुक्ला
3100रु क़ीमत और गांव मे ही एक मुश्त भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस ने मांग किया है कि धान खरीदी की तिथि दो महीने बढाई जाय। कांग्रेस संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से खरीदी होना था, वर्तमान में ज़ब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी क़े आदेश जारी हो गए है तो लक्ष्य भी…
Read Moreमोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ ड्राइवरों की मांग जायज़ : न प्रभावित वर्ग से सलाह, न सुझाव, न चर्चा, सीधे मनमानी घोषणा अलोकतांत्रिक – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
भारी भरकम जुर्माना और लंबी सजा का प्रावधान आम वाहन चालक के सामर्थ्य से बाहर है, अमानवीय है, अव्यावहारिक है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मोदी सरकार के अधिनायकवादी फैसलों के विरोध में ड्राइवरों के हड़ताल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मन की बात करना और मनमानी थोपना केंद्र की मोदी सरकार का राजनीतिक चरित्र बन चुका है। निजी बीमा कंपनियों को मुनाफा पहुंचने के लिए जन विरोधी नीति थोपी गई है। वाहन चालक आर्थिक रूप से इतना…
Read Moreभाजपा बताये महतारी वंदन योजना के जो 60 लाख फॉर्म भरवाये थे वो कहां हैं ? उन्हें 1000 रू. महीना कब मिलेगा ? – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवा कर 1000 रू. महीना देने का वादा किया था और उनके वोट हासिल कर सत्ता प्राप्त किये हैं। अब भाजपा की सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में पीछे हट रही है। महतारी वंदन योजना के झांसे में आकर प्रदेश के 60 लाख से अधिक महिलाओं ने फॉर्म में अपने मोबाइल नंबर, बैंक खातो का विवरण और अपनी निजी जानकारियां भी दिए…
Read Moreक्रूड ऑयल के दाम घटने के बावजूद मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते आम जनता को राहत नहीं – सुरेन्द्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में विगत तीन महीनों के भीतर ही लगभग 20 प्रतिशत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन मोदी सरकार की मुनाफाखोरो के चलते इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। विदित हो कि जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 109 डॉलर प्रति बैरल था तब वर्तमान में लागू दरें तय की गई थी। विगत 3 महीनों में ही 20 प्रतिशत से…
Read Moreविष्णुदेव साय सरकार की संरक्षण में अडानी हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई कर रहा है, कांग्रेस सरकार ने हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई को रोका था, भाजपा सरकार बनते ही कटाई शुरू हुई – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई तत्काल रोकने और खदान की नीलामी को निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के संरक्षण में अडानी की कंपनी हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई कर रहा है। हसदेव को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पुलिस गिरफ्तार कर जेल में बंद कर रही है, उन्हें डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है। दुर्भाग्य की बात…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने हसदेव के जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई की जांच हेतु की समिति गठित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत हसदेव अरण्य क्षेत्र में घाटबर्रा कोल परियोजना के तहत जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा 93 हेक्टेयर भूमि से लगभग 9 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई प्रारंभ कर दिया गया है। हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व मंत्री प्रेमसाय…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना के चौथे किश्त की राशि, किसानों को कब देगी विष्णुदेव सरकार? 3100 रू. प्रति क्विंटल धान का भुगतान कब होगा, 2 लाख तक के किसानों की कर्जमाफी कब ? – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और चौथे किस्त के भुगतान का प्रावधान बजट में किया गया है लेकीन भाजपा नेताओं द्वारा दुर्भावना पूर्वक जनकल्याणकारी योजनाएं, साल खत्म होने से पूर्व ही बंद करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। भाजपा नेता यह स्पष्ट करें कि राजीव गांधी किसान न्याय…
Read More