बगिया हैलिपैड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया भव्य अभिनंदन

जशपुर, 24 जुलाई 2025/ जिले के नागरिकों के लिए 24 जुलाई 2025 का दिन उत्साह और सम्मान से भरा रहा, जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन बगिया हैलिपैड पर हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए वहां एक गरिमामय माहौल देखने को मिला, जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीयता और आदर के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सूरजपुर संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक कुमार…

Read More

छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सजीव और निर्जीव सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कर रहा है ऐतिहासिक प्रगतिः डॉ. रमन सिंह किसानों की खुशहाली और हरियाली का उत्सव बना मुख्यमंत्री निवास का हरेली तिहार आयोजन रायपुर, 24 जुलाई 2025  : रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज हरेली पर्व का गरिमामय आयोजन हुआ। त्यौहार मनाने के लिए पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित लोगों को  संबोधित करते हुए कहा कि किसानों…

Read More

संपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम से बदलेगा शिक्षा का चेहरा: कलेक्टर ने स्मार्ट टीवी, टीएलएम किट और डिवाइस के उपयोग पर दिया जोर

कलेक्टर ने कुनकुरी में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम की ली जानकारी जिले के 50 प्राथमिक स्कूल में टीवी सेट और सामग्री दिया गया जशपुर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकास खंड के प्राथमिक स्कूल में संपर्क स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और शिक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान प्राथमिक स्कूल बगिया से 28 जून को प्रारंभ किए गए ‘संपर्क स्मार्ट स्कूल – स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम की…

Read More

मुख्यमंत्री की पहल से खुलेंगे विकास के द्वार! जशपुर में 7.39 करोड़ से बनेंगी दो नई सड़कें, गाँवों को मिलेगा शहर से सीधा जुड़ाव

झमकी से खमगड़ा पहुंच मार्ग व कछार से चौराआमा सड़क मार्ग का होगा निर्माण जशपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के विकास के लिए अधोसंरचना कार्य को मजबूती दी जा रही है। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की लगातार मिल रही मंजूरी और तेजी से हो रही इसके क्रियान्यवन ने जिले के विकास को गति दी है। जिससे दूरस्थ गांव भी शहर से जुड़ रहे हैं। इससे न केवल आवागमन शुलभ हुआ है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिली है। शासकीय योजनाओं की पहुंच…

Read More

विशेष लेख : आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों को मिला भोजन का अधिकार, जशपुर जिले में 2 लाख 63 हजार से अधिक राशनकार्डधारी हितग्राहियों को दिया जा रहा खाद्यान्न

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी आवश्यकता होती है भोजन और आवास‌ इसमें से एक आवश्यकता तो ऐसी है जिसके बिना जीवन संभव नहीं और वह है भोजन। इन आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील सोच रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध काई जा रही है। खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के तहत् गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के साथ सभी परिवारों को भोजन का अधिकार सुनिश्चित करने तथा पात्रता अनुसार…

Read More

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रजक समाज की भूमिका सनातन परंपराओं की निरंतरता में अत्यंत महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री रायपुर 20 जुलाई 2025/ शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है और अपने सपनों को साकार कर सकता है। शिक्षा से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” हमारी सरकार का मूलमंत्र है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की महत्त्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित है।…

Read More

छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”

स्किल इंडिया मिशन ने देश की तस्वीर बदली, अब छत्तीसगढ़ बना रहा है नया इतिहास – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और  इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।  मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का किया भव्य शुभारंभ, कहा- नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार

फार्मास्यूटिकल इकाई का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण कदम रायपुर 19 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-05 स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उत्पादन इकाई का भ्रमण कर दवा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में दवाइयों की किल्लत को देखते हुए इस इकाई के निर्माण का सपना देखा गया था और आज वह साकार हुआ है। उन्होंने…

Read More

गाँव-गाँव के मंदिर होंगे फिर से भव्य! सीएम विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल से जशपुर की 48 आस्था स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात, जशपुर जिले के 48 मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत हुए 2 करोड़ 3 लाख 59 हजार रुपए, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा जशपुर, 19 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जिले के 48 प्राचीन व जनआस्था से जुड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 59 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व…

Read More

छत्तीसगढ़ में धान क्रांति! 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के बाद केंद्र सरकार ने 8 लाख टन और चावल उपार्जन की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्वीकृति : चावल उपार्जन लक्ष्य में 8 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि रायपुर, 18 जुलाई 2025/ प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर 149.25 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जो राज्य गठन के बाद अब तक की सर्वाधिक मात्रा है। उपार्जित धान का त्वरित निराकरण कस्टम मिलिंग के माध्यम से किया जा रहा है। धान खरीदी की समाप्ति तक प्रदेश को केन्द्रीय पूल अंतर्गत…

Read More