प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि जारी : समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री साय

प्रदेश के 25.47 लाख से अधिक किसानों के खातों में 553 करोड़ 34 लाख रुपये का हुआ अंतरण राज्य के अन्नदाताओं को अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत मिली 9 हजार 700 करोड़ रुपये की राशि छत्तीसगढ़ के 2.34 लाख वन पट्टाधारी और 32,500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी मिल रहा है योजना का लाभ रायपुर, 03 अगस्त 2025/ सावन के पवित्र महीने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की…

Read More

कैबिनेट बैठक 30 जुलाई को: महत्वपूर्ण निर्णयों पर रहेगी नजर, नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगा आयोजन

रायपुर, 29 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ राज्य के शासन तंत्र में एक बार फिर नीति-निर्धारण की दिशा में अहम कड़ी जुड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार, 30 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक कई नीतिगत निर्णयों, विकास योजनाओं की समीक्षा तथा आगामी रणनीतियों के निर्धारण के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, बजटीय प्रावधानों,…

Read More

विकास की रफ्तार तेज: जशपुर में अब बनेंगी 12 नई सड़कें, करोड़ों की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को मिला जनता का आभार

जशपुर, 29 जुलाई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले के 12 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए कुल 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस सड़कों के निर्माण से ग्रामीण संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे और आवागमन सुगम बनेगा। जिले के 12 मार्ग के निर्माण के लिए 41 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम…

Read More

जनता से किया वादा निभाया मुख्यमंत्री साय ने, फरसाबहार में विश्रामगृह निर्माण को स्वीकृति, तपकरा को नगर पंचायत बनाने और खेल विकास के लिए भी बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति तपकरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28 जून को हुई थी घोषणा जशपुर, 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं।इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी जिसके के 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी है।गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को…

Read More

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रहे जल संरक्षण के प्रयास प्रशंसनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन रायपुर, 16 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान ने जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व चेतना उत्पन्न की है। विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत श्रीमती निहारिका बारीक, आयुक्त मनरेगा और संचालक…

Read More

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

स्टील उद्योगों के लिये राहत, घरेलु उपभोक्ताओं के लिए संरक्षण, कृषि पंपों पर नहीं पड़ेगा बोझ रायपुर, 16 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु घोषित बिजली टैरिफ में मात्र 1.89 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो कि विगत वर्षों में न्यूनतम वृद्धि में से एक है। यह निर्णय जनसुनवाई की प्रक्रिया के बाद पारदर्शी ढंग से लिया गया है और इसे घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर स्टील और रोलिंग मिल उद्योगों तक ने सराहा है। आम उपभोक्ताओं को…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल

विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ रायपुर, 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’  जन जन के जीवन से जुड़ रही है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली विशेष ट्रेन दिनांक 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प्रहार, मिशन मोड में सरकार का अभियान, ‘शून्य मलेरिया’ की ओर बढ़ते निर्णायक कदम

मलेरिया से जंग अब केवल इलाज की नहीं, यह रणनीति और जनसहभागिता की लड़ाई है  – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ ने मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक अभियान फिर से प्रारंभ किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में, विभाग ने मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ एक अनुकरणीय रणनीतिक पहल करते हुए जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में लगाया गुलमोहर का पौधा, नवीन विधानसभा परिसर में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण

रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य एवं विधानसभा के सभी सदस्यों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने  घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More