मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प्रहार, मिशन मोड में सरकार का अभियान, ‘शून्य मलेरिया’ की ओर बढ़ते निर्णायक कदम

मलेरिया से जंग अब केवल इलाज की नहीं, यह रणनीति और जनसहभागिता की लड़ाई है  – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ ने मलेरिया के स्थायी उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक अभियान फिर से प्रारंभ किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में, विभाग ने मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ एक अनुकरणीय रणनीतिक पहल करते हुए जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तेलगरा का किया निरीक्षण

सभी निर्माण कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश रायपुर, 10 जून 2025/ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के प्रवास के दौरान चारामा स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ को चारामा और भानुप्रतापपुर में तीन तीन दिन सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एमएमयू के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सतत् स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल…

Read More

सभी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों को शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त घोषित करने की योजना पर किया जा रहा है कार्यः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

राज्य के 19 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थान किए जा चुके हैं तंबाकू मुक्त घोषित वर्ष 2024-25 में कोटपा के उल्लंघन पर 10 हजार से ज्यादा व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 13 लाख रूपए का वसूला गया है जुर्माना “अपील का पर्दाफाश: तंबाकू उद्योग की रणनीति को बेनकाब करने” थीम पर राज्यभर में होंगे जागरूकता आयोजन विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को रायपुर, 30 मई 2025/ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को छत्तीसगढ़ राज्य में तंबाकू सेवन की सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्यगत हानियों के…

Read More

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सतत् निगरानी एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

टीबी, कुष्ठ व मलेरिया को समन्वित प्रयास करते हुए सम्पूर्ण उन्मूलन करना प्राथमिकता: श्री कटारिया रायपुर, 29 अप्रैल 2025/ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आज सर्किट हाउस, रायपुर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की वर्तमान कार्ययोजना एवं भावी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। श्री कटारिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में दिए निर्देश

अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में बड़ा कदम रायपुर 17 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है, और हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को…

Read More