आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तैयारी के संबंध दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर को खेलों का गढ़ बनाने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला प्रशासन स्वीकृत खेल मैदानों, अकादमियों और स्टेडियमों के निर्माण को गति दे रहा है। साथ ही राज्य स्तरीय खेल आयोजनों की तैयारी भी तेजी से चल रही है, ताकि खिलाड़ियों को बड़े मंच मिल सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री व्यास ने गुरूवार को इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम,…
Read MoreTag: #कलेक्टर_रोहित_व्यास
जशपुर : मधुमक्खी के हमले में मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिला 4 लाख का मुआवज़ा
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम बटईकेला निवासी स्व. गजाधर राम पाल का मधुमक्खी के काटने से 08 फरवरी 20255 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी राधा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजनदर्शन में पहुंचे 34 आवेदन, कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी — जनता को मिलेगा त्वरित समाधान
जशपुर, 06 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनदर्शन के दौरान…
Read Moreगरीब युवाओं के सपनों को दे रहा उड़ान! जशपुर का नव संकल्प संस्थान बना सरकारी नौकरी की पाठशाला — बिना फीस के मिल रही है कोचिंग, रहना और खाना
युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की राह आसान बना रहा है नव संकल्प शिक्षण संस्थान सीजीपीएससी में 60,एसएससी जनरल ड्यूटी में 50 और व्यापम में 90 युवा कर रहे हैं परीक्षाओं की तैयारी जशपुर, 06 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए नई राह और नई उम्मीद लेकर आया है। यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है, बल्कि कई युवाओं ने यहां से तैयारी कर सरकारी नौकरियों में सफलता भी…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन: राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में शत-प्रतिशत समाधान के दिए आदेश
जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्त, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर…
Read Moreविकास की रफ्तार पर कलेक्टर की नजर: जशपुर में जनपद पंचायत, समाज कल्याण और मत्स्य विभाग की समीक्षा, सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश
विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने को कहा जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को…
Read Moreजशपुर में दशहरा की तैयारी तेज़ : कलेक्टर रोहित व्यास ने रणजीता स्टेडियम में व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जशपुर, 30 सितंबर 2025/ विजयादशमी पर्व के अवसर पर जशपुर में होने वाले दशहरा उत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज रणजीता स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय तथा बालाजी जन कल्याण समिति के सदस्य सहित अन्य अधिकारी…
Read Moreकलेक्टर ने दिया अहम दायित्व: सहायक कलेक्टर अनिकेत फडतरे बने चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी, शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण
जशपुर, 29 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सहायक कलेक्टर जशपुर अनिकेत अशोक फडतरे को उनको सौंपे गये कर्तव्यों के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग जशपुर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक कलेक्टर श्री फडतरे जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रति सप्ताह बैठक आयोजित कर विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं एवं गतिविधियों की सूक्ष्मता से समीक्षा तथा आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंगे।
Read Moreतालाब में डूबने से हुई मौत, जशपुर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की मदद
जशपुर, 14 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुलेसा निवासी स्व. बसंती बाई का तालाब के पानी में डुबने से 11 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता गंगा राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर : जिला अस्पताल में सेवाओं को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन प्लान – अब लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, कर्मियों को बढ़ा मानदेय
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न धोबी, कम्प्यूटर आपरेटर, कर्मचारियों, सीटी टेक्नीशियन के मानदेय में वृद्धि का लिया गया निर्णय जीवनदीप समिति के महिला कर्मियों को 01 माह का मिलेगा मातृत्व अवकाश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवनदीप समिति की अंतर्गत कार्यों एवं आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा…
Read More