हावड़ा एवं मुंबई सेंट्रल के मध्य होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान गाड़ियों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-मुंबई सेंट्रल के मध्य होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक फेरे के लिये किया जा रहा है । यह ट्रेन हावड़ा से 08843 नंम्बर के साथ तथा मुंबई सेंट्रल से 08844 नम्बर के साथ चलेगी । गाड़ी संख्या 08843 हावड़ा-मुंबई सेंट्रल, होली स्पेशल हावड़ा से दिनांक 25 मार्च, 2024 (सोमवार) तथा 08844 मुंबई सेंट्रल-हावड़ा, होली स्पेशल मुंबई से 27 मार्च 2024 (बुधवार) को छुटेगी । दक्षिण…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : रायपुर मंडल के अंतर्गत ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का किया जायेगा कार्य, गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित…. देखें सूची……

रायपुर मंडल के अंतर्गत सिलियारी-मांढर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 407 में ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास व संरक्षा संबंधी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास व संरक्षित सड़क यातायात हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत सिलियारी-मांढर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 407 में ब्लॉक लेकर गर्डर लांचिंग का कार्य किया जायेगा।…

Read More

गाड़ियों की समयबद्धता बढ़ाने हेतु रेलवे करेगा उसलापुर स्टेशन का और विकास, बनेगा नया प्लेटफार्म, यार्ड का होगा रिमाडलिंग

उसलापुर स्टेशन सँवरेगा जिससे होगा वाणिज्यिक विकास समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : उसलापुर स्टेशन को बिलासपुर के दूसरे मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है | उसलापुर स्टेशन को सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु चरणबद्ध तरीके से अनेक कार्य कराये गए हैं साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के विभिन्न कार्य कराये जा रहे हैं जो प्रगति पर है | इसके अलावा बिलासपुर स्टेशन में ट्रेनों के क्रास मूमेंट की समस्या के समाधान व गाड़ियों के गतिशील परिचालन सुनिश्चितता हेतु बिलासपुर से उसलापुर स्टेशनों के मध्य 10.4…

Read More

रेलवे : पेंड्रा रोड़ स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन, सजगता के साथ कार्य करने का दिया गया मार्गदर्शन

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य करने के प्रति जागरूकता हेतु नियमित रूप से संरक्षा अभियान चलाया जा रहा है | इसी कड़ी में दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को पेंड्रा रोड़ स्टेशन में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी…

Read More

रेलवे : समय और लाइन में लगने की झंझट से बचने “यूटीएस मोबाइल ऐप” का करें उपयोग

भुगतान हेतु R-वालेट रिचार्ज करें और पायें 03 प्रतिशत तक का अतिरिक्त बोनस यूटीएस टिकटिंग मोबाइल एप के बारे में स्टेशनों में यात्रियों को दी जा रही है विस्तृत जानकारी समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने, सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देने तथा यात्री कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकें, इसी उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप…

Read More

पश्चिम रेलवे : रतलाम मंडल के बरलई-मांगलिया गाँव-लक्ष्मीबाई नगर सेक्शन में दोहरीकरण कार्य, नर्मदा एक्सप्रेस का परिचालन बिलासपुर-उज्जैन-बिलासपुर के मध्य किया जाएगा

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के बरलई-मांगलिया गाँव-लक्ष्मीबाई नगर सेक्शन में दोहरीलाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा | दिनांक 14 दिसम्बर 2023 से 29 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन में समाप्त होगी तथा उज्जैन-इंदौर के मध्य रद्द रहेगी | इसी प्रकार दिनांक 15 दिसम्बर 2023 से 30 दिसम्बर 2023 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन…

Read More

संरक्षा सर्वोपरि ! उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले दो रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही  संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है | इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान रेल फ्रेक्चर व हॉट एक्सल की पहचान कर असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय…

Read More

रेलवे : विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है – 1, गाड़ी संख्या 22894/22893 हावड़ा-साईनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा हावड़ा से 14 दिसम्बर 2023 को तथा साईनगर शिर्डी…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने अनूपपुर-झलवारा रेल खंड में रेल विकास कार्यों, संरक्षा सम्बन्धी कार्यों एवं अमृत स्टेशनों में चल रहे विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने आज 06 दिसम्बर 2023 को अनूपपुर-झलवारा रेल खंड में रेल विकास कार्यों संरक्षा सम्बन्धी कार्यों एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया । महाप्रबंधक के साथ सभी विभागाध्यक्ष , मण्डल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय तथा मुख्यालय व मंडल के अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान द्वारा अनूपपुर-झलवारा रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया । इस दौरान उन्होने पटरियों, सिग्नल इंटरलाकिंग प्वांइट्स, समपार फाटकों आदि के…

Read More

रेलवे : यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने 2 एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 02 जोड़ी  गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –   1, गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 08 दिसम्बर 2023 को तथा रीवा से 09…

Read More