मोदी की गारंटी और साय के सुशासन का नतीजा है कि जनता भाजपा के साथ है, भगवान, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के समर्पण से जनता की सेवा का अवसर मिला – बृजमोहन अग्रवाल

मोदी का आभार उन्होंने दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भगवान और माता-पिता के आशीर्वाद तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण के बदौलत ही पिछले लगभग 35 साल से ज्यादा समय से जनता की सेवा कर रहा हूं। आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूं यही कोशिश रहेगी, यह कहना है – रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का, जिन्होंने ने मंगलवार को बूढ़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद स्वामी…

Read More

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सपरिवार किया मतदान, मतदाताओं से मतदान करने की अपील की !

समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव : विधायक पत्थलगांव एवं लोकसभा संयोजक श्रीमती गोमती साय ने सपरिवार सुबह 7:30 बजे माध्यमिक शाला मेंढरबहार (मुंडाडीह) मतदान केंद्र में मतदान किया। विधायक श्रीमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के 275 मतदान केंद्रों सहित रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जागरूक मतदाता शीध्र से शीध्र अपने मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान पहले करें, उसके बाद अपने अन्य कार्य करें। आपका एक-एक मत बहुमूल्य है जो देश की दिशा एवं दशा तय करेगा।

Read More

कमिश्नर सरगुजा संभाग एवं आईजी सरगुजा रेंज ने पुलिस लाईन स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर आम नागरिकों को लोकतंत्र क़े पर्व में शामिल होकर बढ़-चढ़ कर वोट देने की, की गई अपील !

मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण में आज सुबह से जिले में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इसी तारतम्य में कमिश्नर सरगुजा संभाग श्री जे.आर. चुरेंद्र एवं आईजी सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग ने पुलिस लाईन स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर लाईन में लगकर अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान कमिश्नर सरगुजा संभाग एवं आईजी सरगुजा रेंज द्वारा सुरक्षा हेतु जारी दिशा निर्देशों का स्वयं भी पालन करते नजर आए।…

Read More

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिले के मतदाताओं को लोकतंत्र के त्यौहार में बढ़ चढ़कर भाग लेने की गई अपील.

मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगातार जारी हैं निर्बाध मतदान प्रक्रिया. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : लोकसभा निर्वाचन के तृतीय चरण में आज सुबह से जिले में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं, सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था क़े साथ निर्बाध मतदान की प्रक्रिया जारी हैं, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आज सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जिला उद्योग कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया, साथ ही मतदाताओं को इस लोकतंत्र के त्यौहार में बढ़…

Read More

तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां अब विलुप्ति की कगार पर, राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव – विष्णु देव साय.

कांग्रेस में होता है नारियों का अपमान, तंदूर कांड इनके ही नेता ने किया. प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे हैं हम. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/बगिया/कुनकुरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर के वास्तु पर सवाल उठाए जाने पर सीएम साय ने कहा कि ये राम विरोधी लोग हैं, जो कुछ भी बोलते हैं। इन्होंने तो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भी ठुकरा…

Read More

रायगढ़ कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान, मतदान की तस्वीरें शेयर कर किये मतदाताओं से की वोट करने की अपील…!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 18वीं लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। रायगढ़ लोकसभा के लिये आज सुबह वोटिंग निर्धरित समय पर प्रारंभ हुई। जिले के कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने सुबह बालमंदिर मतदान केन्द्र में सहज आम वोटर्स की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया, जिसके बाद उन्होंने सेल्फी पाइंट में अमिट स्याही लगी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने का संदेश दिया। मतदान दिवस…

Read More

ब्रेकिंग : कुनकुरी में अचानक बदला मौसम, चलने लगी तेज हवाएं, मतदान के बीच शुरू हुई बारिश, छाया अंधेरा.

अचानक मौसम में आए बदलाव से मतदान के आंशिक रूप से प्रभावित होने की उत्पन्न हुई स्थिति. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कुनकुरी नगर में चल रहे मतदान के बीच दोपहर लगभग 4:00 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाएं चलने लगीं। सड़कों पर धूल उड़ने लगी, दिन में ही अंधेरा छा गया। जिसके कुछ देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। मतदान केंद्र के टेंट भींग गए। मतदान में आंशिक रूप में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति निर्मित हो गई है।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किए प्रभु श्री राम के दर्शन, जनता से की मतदान करने की अपील !

तीसरे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की 7 सीटों सहित देश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है, इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो जाएंगे. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदान के लिए अपने गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र…

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर सूरजपुर पुलिस एलर्ट, चेक-पोस्ट पर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा की जा रही सघनता से चेकिंग, जिले की सभी शराब की दुकानें की गई सील.

चेक-पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की पूरी तरह चेकिंग करने के उपरांत वाहनों का नंबर, वाहन चालक का नाम एवं पहचान की जा रही है दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सूरजपुर पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है और पुलिस के अधिकारी, जवान सहित पैरामिलिट्री फोर्स अन्तर्राज्यीय बार्डर चेक-पोस्ट सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी अंतरजिला चेक-पोस्ट में पूरी सतर्कता के साथ बारीकी से चेकिंग कर रही है। जिले की सभी शराब की दुकाने…

Read More

बैठक : चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों, कोटवारों एवं निजी सिक्युरिटी गार्ड की थाना प्रभारियों ने ली बैठक, दिये सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश…..!

थाना खरसिया में प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक, बेहतर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण में 07 मई को जिले में मतदान होना है। चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से पूर्व जिले के सभी थाना, चौकियों में प्रभारियों द्वारा पुन: अधिनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम कोटवारों एवं कंपनियों सिक्युरिटी गार्ड की बैठक लेकर उन्हें मतदान तिथि को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। कोटवारों को उनके ड्यूटी सर्टिफिकेट वितरण…

Read More