झारखंड के निर्माण के बाद जिस तरह से विकास होना था, वह नहीं हो पाया. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक अपनी पूरी टीम के साथ जमशेदपुर लोकसभा में सक्रिय हैं। वे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में लगातार जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण के बाद जिस तरह से विकास होना था, वह नहीं हो पाया। भाजपा की सरकार यहाँ विकास को गति देती है, जबकि गठबंधन सरकारें उसे बेपटरी…
Read MoreTag: लोकसभा चुनाव 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के संबलपुर में विशाल जनसभा को किया संबोधित : ओडिशा में 25 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को उखाड़ फेंकना है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डबल इंजन सरकार के फायदे समझ चुकी है ओडिशा की जनता, बनाएगी भाजपा सरकार समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/संबलपुर : जो पच्चीस वर्षों में लोगों की बोली, भाषा, खान-पान, रहन-सहन नहीं सीख पाया वो जनता की जरूरतों को कैसे समझेगा ? ओडिशा में नवीन बाबू पच्चीस वर्षों तक जनता के बीच जाने से बचते रहे। उनकी जगह सरकार कोई और चलाता रहा। यही कारण है कि खनिज और वन सम्पदा से भरपूर, मेहनतकश किसान और उच्च सांस्कृतिक-धार्मिक संस्कृति से ओतप्रोत ओडिशा विकास की राह में पीछे रह गया। वक्त आ गया…
Read Moreरांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ जनसंपर्क कर चुनावी गतिविधियों पर भाजपा नेताओं ने की चर्चा : मोदी की गारंटी पर विश्वास जता कर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने घरों से निकालने बनाई गई रणनीति.
चुनाव के एक दिन पूर्व प्रचार प्रसार बंद होने के उपरांत अधिक से अधिक मतदाताओं तक ‘डोर टू डोर’ पहुंच संपर्क करने के निर्देश भी बैठक में दिया गया. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/रांची : झारखंड राज्य के रांची में हो रहे लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को घरों से निकालने भाजपा ने महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की है, लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर भाजपा जिला महामंत्री भरत सिंह, जशपुर विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा और खैरागढ़ जिला…
Read Moreरांची महानगर के चिरौंदी में भाजपा के बैनर तले किया गया दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन : प्रचंड मतों से जीत दिला कर जनता एक बार फिर मोदी की गारंटी पर लगाएगी मुहर – रायमुनी भगत
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने रांची लोकसभा चुनाव में चुनावी कमान संभाल 495 बूथों और 11 मंडलों का सघन दौरा कर भाजपा के पक्ष में बनाया वातावरण. समदर्शी न्यूज़ – रांची/जशपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश झारखंड के बैनर तले आयोजित ‘दलित संवाद कार्यक्रम’ के दौरान झारखंड राज्य की राजधानी रांची में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी यहां से 4 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगा। सभी तरफ मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुवे मतदाताओं में भाजपा के…
Read Moreझारखंड में पिता-पुत्र के भ्रष्टाचार में लिपटी पॉलिटिक्स होगी समाप्त – भूपेंद्र सवन्नी
यह लोकसभा चुनाव सिर्फ विकसित भारत के संकल्प का चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लालफिताशाही से मुक्ति दिलाने का भी चुनाव है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/झारखंड : छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा है कि झारखंड में भाजपा को लेकर जिस तरह मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे यह तो तय है कि इस बार के चुनाव से राज्य को पिता-पुत्र की पॉलिटिक्स से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के संसाधनों की जैसी खुली लूट मचाई है,…
Read Moreझारखंड के गुमला जिला अंर्तगत कमलपुर में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ग्रामीणों से.
केंद्र में मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुवे, इसका लाभ उठाने प्रेरित किया. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : झारखंड के गुमला जिला अंर्तगत कमलपुर पहुंच जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुवे सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी से अवगत कराया। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य के गुमला जिला अंर्तगत कमलपुर ग्राम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जनसंपर्क किया। यहां…
Read Moreछग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तूफानी प्रचार, आज झारखंड के इन स्थानों पर लेंगे चुनावी सभा, मतदाताओं पर हो सकता है बड़ा असर…!
झारखंड प्रदेश में तीन चुनावी सभा में करेंगे जनसभा को संबोधित. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुरु से ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के गुड बुक में हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी वे भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में जिस तरह सीएम श्री साय ने मोदी गारंटी के अंतर्गत किए वादे सांय-सांय पूरे कर रहे हैं, उसे लेकर विष्णुदेव साय को झारखंड प्रदेश में चुनावी सभा में बड़ा दायित्व दिया गया है। आज 10 मई शुक्रवार को श्री साय…
Read Moreतीन चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की बन रही है सरकार – दीपक बैज
इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया, हमने अपने न्याय-पत्र को जनता के सामने रखा है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी है। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है, आधे से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। तीन चरणों के…
Read Moreमतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही : एक विशिष्ट पार्टी के अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर मतदान का विडिओ बनाकर किया गया था वायरल.
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के विरूद्ध थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 138/24 धारा 171 (च) भा.द.वि., लोक प्रतिनिधि अधिनियम 130 (1) (क) का अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ क़े अंतर्गत संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों क़े विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी हैं। इसी संदर्भ में…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों और अशक्तों को मतदान में पुलिस जवानों ने की मदद, एडिशनल एसपी ने सीनियर सिटीजन को व्हील चेयर पर बिठाकर पहुंचाया बूथ तक….!
लोकतंत्र के पर्व में पुलिस ने भी विशिष्ठ मतदाताओं की सहायता कर दिया अपना विशेष योगदान. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है। मतदान केन्द्रों पर काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। इनमें कई वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक समस्या होते हुए भी मतदान केन्द्र तक पहुंचे। ऐसे मतदाताओं को सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों द्वारा बूथ तक पहुंचाने में मदद की गई। आज सुबह मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए एडिशनल…
Read More