विधानसभा निर्वाचन 2023 : ग्राम अर्जुनी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाली नववधुओं का किया गया सम्मान, नये मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं – कलेक्टर

– जिले के सभी ग्रामों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम कार्य तेजी से जारी, मतदाताओं के जोड़े जा रहे नाम – 31 अगस्त तक नाम जोडऩे एवं अन्य संशोधन का कार्य किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्रामों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और इसके साथ-साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं के नाम जोडऩे एवं अन्य संशोधन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत…

Read More

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एवं हमर परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत जिला स्तरीय विशाल मोटर साइकिल रैली का डोंगरगढ़ में किया गया आयोजन : सभी ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली एवं सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट पहनने तथा संतुलित वेग से वाहन चलाने का लिया संकल्प

हेलमेट रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने जोश एवं जज्बे के साथ लिया भाग कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लेकर मतदान करने के लिए किया प्रोत्साहित युवाओं ने गेड़ी दौड़ में दिखाया अपना हुनर स्लो बाईक रैली में धीमी गति से वाहन चलाने के लिए महिलाओं एवं पुरूषों ने लगाई जुगत मेहंदी लगाकर महिलाओं ने मतदान जागरूकता का दिया संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एवं हमर परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत जिला स्तरीय विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी…

Read More

स्वीप कार्यक्रम : बिलासा कन्या महाविद्यालय में ली गई मतदाता शपथ, मानव श्रृंखला बनाकर मतदान हेतु किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर शासकीय बिलासा कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के 76वी वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कमलेश द्वारा प्राध्यापकों एवं छात्राओं को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता शपथ दिलाया गया एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदान हेतु प्रेरित किया गया। आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में वृहद रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। विशेषकर इस अभियान से स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्रों को जोड़ा जा रहा है।   

Read More

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम मॉडल कॉलेज के विद्यार्थियों से कलेक्टर ने किया संवाद : मॉडल कालेज में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में  कलेक्टर ने मतदान करने की दिलाई शपथ

लक्ष्य तयकर अनुशासन के साथ सपना को पुरा करने का करें प्रयास : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि लक्ष्य तयकर अनुशासन के साथ सपना को पुरा करने का प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम अपने डिग्री को पूरा करें उसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु एनसीआरटी की पुस्तकों को बेस बनाकर,अपने शब्दकोश और लिखने-बोलने पर शैली को बढ़ाने के लिए प्रयास करें। इसके साथ ही भविष्य के लिए प्लान बी भी तैयार रखने…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023-स्वीप कार्यक्रम : बारिश में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, हजारों की संख्या में मतदाता जागरूकता रैली में लिया हिस्सा

लोकतंत्र के निर्वाचन पर्व में सभी की सहभागिता जरूरी:- पद्मश्री धर्मपाल सैनी अधिक से अधिक युवा मतदाता जुड़ें और मताधिकार का करें उपयोग:- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर लोकतांत्रिक प्रणाली में निर्वाचन एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें हरेक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना प्रतिनिधि चयन करता है। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं की सहभागिता जरूरी है, जिससे देश को मजबूत बनाया जा सके। यह बात पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी ने बुधवार को धरमपुरा क्रीड़ा परिसर के आडिटोरियम में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम…

Read More

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक संपन्न : मतदाता जागरूकता के लिए सभी का सहयोग जरूरी : सीईओ श्रीमती कंगाले

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 का शुभारंभ 2 अगस्त से हो रहा है। इस दिन राज्य के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण के संबंध में दावा-आपत्ति 31 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे। इसी क्रम में 12 और 13 अगस्त तथा 19 और 20 अगस्त को मतदान केंद्रों में विशेष शिविर भी आयोजित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज पुनरीक्षण कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली, ग्राम व वार्ड सभा का आयोजन, मतदान केंद्रों में समस्त सुविधाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार

निर्वाचन की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को किया जाना है। इससे पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने समीक्षा बैठक में 15 से भी ज्यादा एजेंडा…

Read More

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय मे साप्ताहिक गतिविधि अन्तर्गत रैली निकालकर मताधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। मतदाताओं को बताया गया कि लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान…

Read More

स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, मतदान की थीम पर छात्रों ने बनाई आकर्षक राखी     

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के छात्रों ने मतदान हेतु किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा बिलासपुर में श्रवण बाधित दिव्यांग छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदान की थीम पर आधारित आकर्षक राखी बनाकर तथा सांकेतिक भाषा में नारों से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्रों ने मतदान का महत्व विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों ने लिखा कि देश…

Read More

मानव श्रृंखला बनाकर स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, नन्हें-नन्हें बच्चों ने उत्साह से निकाली मतदाता जागरूकता रैली, शिक्षकों ने दी मतदान के संबंध में जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। मतदान हेतु जागरूक करने सम्बंधित नारे लगाते हुये शाला से ले कर मोपका चौक तक श्रृंखला में 200 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना जोशी एवं व्याख्याता पन्नगेश पांडेय द्वारा बच्चों को मतदान सम्बन्धी कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंसरी में आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग एवं…

Read More