रायपुर, 14 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य एवं विधानसभा के सभी सदस्यों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा…
Read MoreTag: #EnvironmentalAwareness
शाला प्रवेश उत्सव : शिक्षा का पर्व, हर बच्चे का हक, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिला तिलक, मिठाई और साइकिल, ‘मां के नाम एक पौधा’, बेटियों को साइकिल और बच्चों को किताबें – दुलदुला में उम्मीदों से भरा शाला प्रवेश उत्सव.
सरकार की प्राथमिकता कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे – श्रीमती कौशल्या साय. विद्यालय में पौधरोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव. जशपुर. 11 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने नवनिर्मित छात्र-छात्राओं का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन, बच्चों में जागेगा स्वदेशी चेतना और पर्यावरण संरक्षण का भाव
रायपुर 5 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। यह प्रतियोगिता 1 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है। इसका प्रमुख उद्देश्य स्वदेशी परंपराओं के पुनरुद्धार पर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरूकता का वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए भावी पीढ़ियों को जागरूक और संवेदनशील बनाना…
Read Moreतपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार और कांसाबेल में सहकारी समितियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आदर्श उपविधियों का वाचन भी हुआ
जशपुर 4 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 3 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार एवं कांसाबेल में पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Moreअंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारी समितियों में हरियाली की सौगात, कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा और आस्ता में हुआ पौधरोपण
जशपुर 3 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पौध रोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 2 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा एवं आस्ता में पौध रोपण कार्यक्रम किया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी सुनी, कहा – छोटे प्रयासों से संभव है बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की अपील – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक…
Read Moreहाथियों से दोस्ती का संदेश लेकर निकली ‘गजरथ यात्रा’! सीएम साय बोले– “संघर्ष नहीं, समझदारी से बनेगा समाधान”
जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में एक अभिनव पहल ‘‘गजरथ यात्रा‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य मानव-हाथी द्वंद को रोकना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। गजरथ यात्रा राज्य भर के स्कूलों और ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी, जहां लोगों को हाथियों के व्यवहार, उनके संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…
Read Moreराज्यपाल श्री रमेन डेका का हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत,दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर !
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत कल्पवृक्ष के पौधे का किया रोपण जशपुर. 24 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सम्मिलित रहे। राज्यपाल श्री रमेन डेका को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर जशपुर. 24…
Read Moreजशपुर में बच्चों को मिल रही सेहत और पर्यावरण की डबल डोज़! पोषण पखवाड़ा बना जन-जागरूकता का अभियान
जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित जशपुर, 20 अप्रैल 2025/ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वच्छता अभियान के साथ जल संरक्षण संवर्धन और वन संरक्षक संवर्धन की जानकारी बच्चों को दी जा रही है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के…
Read More