मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलदाकछार में दी कई सौगातें: महानदी में होगा तटबंध निर्माण, चौक में लगेगी हाई मास्ट लाइट

रायपुर 9 मई 2025/ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम बलदाकछार में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम बलदाकछार में महानदी के बहाव से नदी के तट को कटाव से बचाने हेतु तटबंध निर्माण एवं गांव के चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर बलदाकछार में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने, महानदी में एनीकट निर्माण हेतु जांच कराने, नवापारा अभयारण्य…

Read More

माथमौर में महुआ पेड़ की छांव तले लगी सीएम विष्णु देव साय की चौपाल : कहा – नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

रायपुर, 08 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ…

Read More

जशपुर की रीना बनीं डिजिटल बैंकिंग की रोल मॉडल: प्रतिदिन 30 हजार रुपये की निकासी कर रही हैं ग्रामीणों को घर बैठे भुगतान, पांच पंचायतों की बीसी सखी बनकर रच रही हैं आत्मनिर्भरता की मिसाल

जशपुर, 05 मई 2025/ फरसाबहार विकासखंड की केसरई ग्राम पंचायत की रहने वाली रीना साहू, आज ग्रामीण अंचलों में बीसी सखी के रूप में एक मिसाल बन चुकी हैं। वह प्रतिदिन 30 से 35 हितग्राहियों को लगभग 30 हजार रुपये की राशि की निकासी कर नगद सौंपती हैं। रीना बुजुर्ग, दिव्यांगजन और महिलाएं जो असमर्थता के कारण बैंकों तक नहीं पहुंच पाते उनकी पेंशन, मनरेगा मजदूरी, महतारी वंदन योजना और अन्य शासकीय लाभकारी योजनाओं की राशि उन्हें घर बैठे उपलब्ध करा रही हैं। रीना बताती हैं जब बुजुर्ग और दिव्यांगजन…

Read More

महिला दिवस पर नारी शक्ति का वंदन: वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में जुटेगी विराट नारी शक्ति

रायपुर, 07 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, रायपुर महापौर एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त का होगा वितरण छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी…

Read More

महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी : 69 लाख 53 हजार 994  हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण

रायपुर 5 फरवरी 2024/ राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़…

Read More