जशपुर, 05 मई 2025/ फरसाबहार विकासखंड की केसरई ग्राम पंचायत की रहने वाली रीना साहू, आज ग्रामीण अंचलों में बीसी सखी के रूप में एक मिसाल बन चुकी हैं। वह प्रतिदिन 30 से 35 हितग्राहियों को लगभग 30 हजार रुपये की राशि की निकासी कर नगद सौंपती हैं। रीना बुजुर्ग, दिव्यांगजन और महिलाएं जो असमर्थता के कारण बैंकों तक नहीं पहुंच पाते उनकी पेंशन, मनरेगा मजदूरी, महतारी वंदन योजना और अन्य शासकीय लाभकारी योजनाओं की राशि उन्हें घर बैठे उपलब्ध करा रही हैं। रीना बताती हैं जब बुजुर्ग और दिव्यांगजन…
Read More