मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

शहीद एएसपी श्री गिरपुंजे के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में नक्सल घटना की जानकारी ली अस्पताल पहुंचकर नक्सल घटना में घायल जवानों से की मुलाकात रायपुर 09 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री…

Read More

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़ : तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर में उमड़ा जनसैलाब – मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया नेतृत्व, हर जिले में गूंजा भारत माता की जय, हर गांव में लहराया तिरंगा

रायपुर 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा को जनमानस से जोड़ने के लिए आज पूरे प्रदेश में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के साहस को सम्मान और नागरिक एकजुटता का स्पष्ट प्रतीक बन गया। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडांड़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया…

Read More

जशपुर: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में कलेक्टर रोहित व्यास सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने रखा 2 मिनट का मौन, देश के वीरों को दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर रोहित व्यास सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों किया नमन  जशपुर, 30 जनवरी 2025/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर नमन किया। कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर रोहित व्यास के साथ कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समय 11.00 बजे 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों याद किया।

Read More