शौर्य और समर्पण को सलाम! पुलिस स्मृति दिवस पर गूंजी श्रद्धांजलि की गूंज– राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वीर जवानों को नमन

शहीद जवानों का बलिदान हमें कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की सतत प्रेरणा देता रहेगा – राज्यपाल रमेन डेका पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – भारत माँ के अमर सपूतों की शौर्यगाथा सदा रहेगी प्रेरणास्रोत

रायपुर, 25 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) पर भारत माँ की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, अटल संकल्प और मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले सपूतों के अमर बलिदान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कारगिल की बर्फीली चोटियों पर हमारे वीर जवानों ने जो साहस दिखाया, वह इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है। भारतीय सेना ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

शहीद एएसपी श्री गिरपुंजे के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में नक्सल घटना की जानकारी ली अस्पताल पहुंचकर नक्सल घटना में घायल जवानों से की मुलाकात रायपुर 09 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री…

Read More

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस : मुख्यमंत्री श्री साय ने किया एकजुटता का आह्वान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर 20 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (21 मई) पर प्रदेशवासियों से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा, शांति, सद्भाव और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्पित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी देशविरोधी प्रवृत्तियों की जड़ें समाप्त करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। यही हमारे शहीद जवानों और मासूम नागरिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हाल ही में…

Read More

सुकमा के चिंगावरम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा: रैली में शामिल हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप का दौरा : 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि रायपुर17 मई 202/उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप एकदिवसीय दौरे पर आज सुकमा जिले के चिंगावरम पहुंचे। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव तथा महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ चिंगावरम में 17 मई 2010…

Read More

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़ : तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर में उमड़ा जनसैलाब – मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया नेतृत्व, हर जिले में गूंजा भारत माता की जय, हर गांव में लहराया तिरंगा

रायपुर 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा को जनमानस से जोड़ने के लिए आज पूरे प्रदेश में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के साहस को सम्मान और नागरिक एकजुटता का स्पष्ट प्रतीक बन गया। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडांड़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया…

Read More

जशपुर : देशभक्ति गीत के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय-तिरंगे झंडे’ की जयकार से गुंजने लगा स्थल

जशपुर 17 मई 2025/ “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम दुलदुला विकासखंड के चराईडांड शिव मंदिर से आम बगीचा तक आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत , नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव भरत सिंह, श्री विक्रमादित्य सिंह जुदेव, श्री सुनील गुप्ता , श्री कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी…

Read More

शहीदों को नमन: कुनकुरी में एकल अभियान और विहिप के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन

कुनकुरी में जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, नगरवासियों ने एकजुट होकर जताया आक्रोश कुनकुरी, 26 अप्रैल 2025 : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में देश के विभिन्न प्रांतों के कई हिंदू श्रद्धालुओं के शहीद होने पर शुक्रवार को कुनकुरी जय स्तम्भ चौक में एकल अभियान, विश्व हिंदू परिषद तथा स्थानीय समाज के तत्वावधान में श्रंद्धाजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों तथा मातृशक्ति ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम…

Read More