पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जशपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आज 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, उन्होंने देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक और गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की…
Read MoreTag: #NationFirst
‘वंदे मातरम’ के 150 वें वर्ष पर ऐतिहासिक आयोजन : 150 साल पूरे हुए ‘वंदे मातरम’ के, रायगढ़ पुलिस लाइन में देशभक्ति से गूंजा आसमान ! राष्ट्रगीत के सम्मान में उमड़ा पुलिसकर्मियों का जोश.
150 वर्ष पूरे हुए राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक गायन से दिया सम्मान. रायगढ़ : रायगढ़ में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर देशभक्ति की भावना को जीवंत किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक है। देश के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला…
Read More“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” – मुख्यमंत्री साय का भावनात्मक संबोधन, बोले – मातृभूमि की सेवा ही सर्वोच्च दक्षिणा
मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है — “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की…
Read Moreअग्निवीर प्रशिक्षण शिविर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रेरक उपस्थिति, युवाओं को दी राष्ट्रसेवा की सीख, रायगढ़ में श्री चौधरी का संदेश – “अनुशासन और राष्ट्रसेवा ही असली सफलता का मार्ग.”
वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे पुलिस लाइन रायगढ़, “अग्निवीर” अभ्यर्थियों से किये संवाद- राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना को बताया सफलता का मूल मंत्र. रायगढ़ : रायगढ़ के पुलिस लाइन परिसर में आयोजित 45 दिवसीय “अग्निवीर” प्रशिक्षण शिविर का आज वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने निरीक्षण किया और प्रशिक्षणरत युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और आत्मविश्वास को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि सेना में चयन केवल नौकरी नहीं, बल्कि देशभक्ति का गौरवपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक…
Read Moreसैनिकों की समस्याएँ अब होंगी दूर: जिला सैनिक बोर्ड ने कलेक्टर से की मुलाकात, कल्याण योजनाओं पर बड़ा ऐलान
जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर रोहित व्यास से की सौजन्य भेंट जशपुर, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास से मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने सैनिकों के कल्याण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव सैनिकों के हितों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कभी भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा कर सकते हैं, उन्हें…
Read Moreसांसद कार्यशाला में सबसे पीछे बैठे मोदी जी — CM साय बोले, प्रधानमंत्री मोदी जी की सादगी और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा
रायपुर, 08 सितंबर 2025// सांसदों की कार्यशाला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबसे पीछे बैठकर सहभागी बनना वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायी दृश्य रहा है। यह उनकी विनम्रता, समर्पण और अंत्योदय की भावना का सजीव उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद की ऊँचाई नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोपरि रखना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर पोस्ट कर यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
Read Moreखड़गे के बयान पर मचा सियासी तूफान — मुख्यमंत्री साय बोले, मोदी जी का नेतृत्व भारत की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री श्री साय ने खड़गे के बयान पर दिया करारा जवाब – कहा, मोदी जी राष्ट्र के सम्मान और प्रगति के प्रतीक हैं खड़गे जी को अपने बयान के लिए देश की जनता से माँगनी चाहिए माफ़ी – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 08 सितंबर 2025// कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश का दुश्मन बताने वाले विवादित बयान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध भी है। मुख्यमंत्री…
Read Moreहर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला संपन्न : “हर घर तिरंगा” अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है- सुनील बंसल
रायपुर, 05 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने कहा है कि “हर घर तिरंगा” अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ में भी हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला करनी है। श्री बंसल मंगलवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आहूत बैठक को सम्बोधित कर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा – भारत माँ के अमर सपूतों की शौर्यगाथा सदा रहेगी प्रेरणास्रोत
रायपुर, 25 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई 2025) पर भारत माँ की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, अटल संकल्प और मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले सपूतों के अमर बलिदान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कारगिल की बर्फीली चोटियों पर हमारे वीर जवानों ने जो साहस दिखाया, वह इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है। भारतीय सेना ने…
Read Moreमोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विज़न को ज़मीनी हकीकत बनाने जुटे भाजपा नेता, रायपुर कार्यशाला में गूंजी ‘राष्ट्र प्रथम’ की हुंकार
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ यह देश में एकता के भाव और सुदृढ़ करने के लिए पहला प्रयोग है – अजय जम्वाल सभी प्रदेश के वैभव और गौरव को बढ़ावा देना है – पवन साय राष्ट्र का कोई भाग, कोई हिस्सा विकास के मामले में पीछे न रह जाए, इसीलिए उन्होंने पूरे भारत के विकास की बात की – सुशील सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना रखी कि एक भारत श्रेष्ठ भारत होना चाहिए – संजय श्रीवास्तव रायपुर, 5 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय…
Read More