रायगढ़ अपराध : घरघोड़ा में पति की हत्या का खुला रहस्य…पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…पढ़ें पूरा प्रकरण.

अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध किया गया दर्ज. रायगढ़ : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया धनमेत धनवार (30) ने पति मंगलसिंह धनवार (35) को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 13 जनवरी 2025 की शाम की है। मृतक और उसकी…

Read More

बिलासपुर रेंज साइबर थाना में दर्ज ऑनलाइन फायनेंशियल फ्रॉड के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में मिली सफलता : आरोपियों द्वारा अधिक लाभ दिलाने के नाम पर की गई थी 42 लाख रुपए की ठगी.

डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शशन में साइबर अपराधियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही. रेंज सायबर थाना टीम द्वारा सायबर ठगी करने वाले तीन फरार आरोपियों में से 01 को गिरफ्तार करने में मिली  महत्वपूर्ण सफलता. सोशल मीडिया के माध्यम से स्टॉक मार्केट में पैसे इनवेस्ट कर अधिक लाभ कमाने का विज्ञापन प्रसारित कर आम लोगों को अपने झांसे में लेकर अधिक लाभ दिलाने के नाम पर 42 लाख रुपए की ठगी, घटना थाना…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 7.22 किलो अवैध गांजा जब्त…एक आरोपी गिरफ्तार…एक फरार आरोपी की तलाश जारी.

थाना चक्रधरनगर में आरोपी (1) कमलेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 30 वर्ष (2) राजकुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध की गई धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही. रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही की। आज सुबह मिनी स्टेडियम पर मंत्रीगण के आगमन के मद्देनजर व्हीआईपी ड्यूटी के अंतर्गत ग्राम चिटकाकानी के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक और संदिग्ध वाहनों की जांच चल…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 : यातायात जागरूकता अभियान में स्कूलों…ऑटो वाहनों और चौक चौराहों पर पहुंचा संदेश.

पुलिस का यह अभियान रायगढ़ में सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने और सड़क पर हो रहे हादसों को कम करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा. रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान को और सशक्त बनाने की दिशा में आज कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरलिया में विद्यार्थियों के बीच यातायात के नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यातायात पुलिस ने…

Read More

रायगढ़ में सड़क सुरक्षा अभियान : बिना हेलमेट चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित, यातायात नियमों की दी गई जानकारी.

हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए एक आवश्यक साधन है – पुलिस अधीक्षक रायगढ़. रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिये नि:शुल्क हेलमेट वितरण किया गया। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल की अनूठी पहल के अंतर्गत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की सख्त कार्यवाही : गेरवानी और अमरजीत ढाबा में छापेमारी…दो गिरफ्तार…आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज.

शराब रेड कार्यवाही में आरोपियों से 10.44 लीटर महुआ और 30 पाव अंग्रेजी शराब बरामद कर की गई जप्त. रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कल प्रशिक्षु आईपीएस श्री हर्षित मेहर के नेतृत्व में पूंजीपथरा क्षेत्र में निरीक्षक राकेश मिश्रा और पूंजीपथरा थाने की टीम ने गेरवानी में दो स्थानों पर शराब रेड कार्यवाही की। ग्राम गेरवानी के लोहरापारा और अमरजीत ढाबा में छापेमारी करते हुए 10.44 लीटर महुआ शराब और 30 पाव अंग्रेजी शराब…

Read More

महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 5/2025 के तहत धारा 74, 76 बीएनएस के अंतर्गत मामला किया दर्ज. रायगढ़ : जूटमिल थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मीनारायण अजगल्ले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 03 जनवरी की शाम की है, महिला ने अपने साथ हुई अभद्रता की शिकायत कल थाना जूटमिल में दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शाम करीब 6:00 बजे वह अपने घर से राशन का सामान लेने जा रही थी। रास्ते…

Read More

अवैध मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार… भेजा न्यायिक रिमांड पर. 

थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 303/2024 के अंतर्गत धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर शुरू की गई थी जांच. रायगढ़ : थाना घरघोड़ा पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे अवैध मवेशी तस्करी के आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में 6 मवेशियों और एक महिंद्रा पिक-अप वाहन को पहले ही जप्त किया जा चुका था।  प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 : नि:शुल्क हेलमेट वितरण और इंटरसेप्टर वाहन से की गई हाई-टेक चेकिंग.

इंटरसेप्टर की कार्यवाही के दौरान 27 ओवर स्पीड वाहनों पर ₹27,000 का समन शुल्क काटा गया तथा 20 प्रकरणों में ₹19,300 ई-चालान जनरेट कर की गई कार्यवाही. रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा आज कोड़ातराई मुख्य मार्ग पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया तथा खरसिया मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन से हाई-टेक चेकिंग की गई। नि:शुल्क हेलमेट वितरण – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत आज कोड़ातराई…

Read More

यातायात जागरूकता अभियान : रायगढ़ में कैडेट्स और स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों का दिया गया प्रशिक्षण.

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा आज पुलिस सामुदायिक भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर एनएसएस, एनसीसी और स्काउट-गाइड के कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों और यातायात संचालन के गुर सिखाया गया। इस अवसर पर प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान और विजय सिदार ने कैडेट्स को सुगम यातायात संचालन, यातायात उल्लंघन पर कार्यवाही और उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को ट्रैफिक वार्डन और ट्रैफिक वॉलिंटियर के…

Read More