कुनकुरी, 1 जून 2025 : कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जोकबहला में 31 मई की शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने गांव के पशुपालकों को गहरा झटका दिया। गांव के पास स्थित चरागाह में मवेशी सामान्य दिनों की तरह पेड़ के नीचे घास चर रहे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से छह गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण करुणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हृदयविदारक घटना में उडील खाखा के…
Read MoreTag: #कुनकुरीसमाचार
कुनकुरी : सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा, ग्रामीण रास्ता सील! PM आवास योजना के नाम पर कब्जा कर 80 साल पुराना रास्ता बंद, कोर्ट में सुनवाई आज
पटवारी रिपोर्ट में खुलासा – रास्ता सार्वजनिक था, फिर भी बिना अनुमति बना मकान – प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल जशपुर/कुनकुरी, 29 मई 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत एक नया मकान बनवाने की आड़ में छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के ग्राम पंचायत रेमते (पटवारी हल्का नंबर 23, तहसील कुनकुरी) में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस निर्माण से न केवल सरकारी नियमों की अनदेखी हुई है, बल्कि गांव के वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।…
Read Moreश्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा बना भक्ति का तीर्थस्थल : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी की उपस्थिति, 24 घंटे का अखंड कीर्तन, हजारों श्रद्धालु, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, श्रीमती कौशल्या साय ने कीर्तन में की सहभागिता.
श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का हुआ शुभारंभ. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित, श्रद्धालुओं ने भक्तिरस से परिपूर्ण किया वातावरण. दोकड़ा/कुनकुरी. 26 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के कुनकुरी ब्लॉक स्थित दोकड़ा ग्राम में श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिसमें ओडिशा, झारखंड व छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
Read Moreगर्मी से जूझते कुनकुरीवासियों को राहत : पार्षद अमन शर्मा के प्रयासों से इंटेकवेल हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत, ढोढ़ीडांड़ में लगेगा नया VT पंप
कुनकुरी, 30 अप्रैल 2025: कुनकुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। ढोढ़ीडांड़ में स्थित इंटेकवेल के लिए नया VT पम्प एवं आवश्यक सामग्री की खरीदी हेतु राशि ₹20 लाख की सैद्धांतिक स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई है। यह स्वीकृति भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे कुनकुरी वासियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। जल संकट की गंभीर स्थिति से मुख्यमंत्री को कराया अवगत अमन शर्मा ने…
Read Moreएनएच-43 पर काली रात : ग्राम राईकेरा में खड़ी ट्रक से टकराई टेम्पो और बाइक, एक की मौत, एक गंभीर, परिवार के 5 लोग घायल
कुनकुरी, 17 अप्रैल 2025: राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बीती रात रायकेरा गांव के पास एक ही जगह पर दो दर्दनाक सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया। खड़ी ट्रक से टकराई टेम्पो और फिर बाइक, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। हादसा नंबर 1: नशे में धुत चालक, परिवार की जान पर आफत रात करीब 9:30 बजे, कुनकुरी से रायडीह गांव जा रही एक बिना नंबर की…
Read Moreकुनकुरी : भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी पर सड़क में गंदा पानी बहाने का आरोप, वार्डवासियों का विरोध और कार्यवाही की मांग
कुनकुरी, 15 जनवरी 2025/ कुनकुरी के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 12 की भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि श्रीमती लक्ष्मी देवी ने अपने घर से बाथरूम और बोर का गंदा पानी सड़क में अनावश्यक रूप से बहाया, जिससे सड़क पर कीचड़ और काई जमा हो गई, और वहां से गुजरने वाले नागरिकों को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। नोटिस के बावजूद कार्यवाही का अभाव: वार्डवासियों ने इस मुद्दे को…
Read More