एकादशी पर दोकड़ा में आस्था का महासागर—जगन्नाथ मंदिर में दीपों की जगमगाहट से बना अद्भुत दृश्य, भक्तों की भारी भीड़

एकादशी पर्व पर दोकड़ा में भव्य आयोजन, श्री जगन्नाथ मंदिर में हुआ द्विप प्रज्वलन, उमड़ी भक्तों की श्रद्धा दोकड़ा : एकादशी पर्व के पावन अवसर पर दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भव्य द्विप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के समक्ष दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना के साथ आरती गायन किया गया,इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन की गूंज से एक दिव्य वातावरण बना रहा। भक्तिमय माहौल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में किया विशेष पूजन — 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अल सुबह कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आज से 5 नवम्बर तक चलने वाले तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल…

Read More

आस्था और प्रकाश का संगम —एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं महाआरती में शामिल.

दोकड़ा (जशपुर) : एकादशी पर्व की इस विशेष तिथि के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में शुक्रवार की संध्या एक भव्य द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल छा गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपों की लौ से जब पूरा वातावरण आलोकित हुआ, तो दृश्य अत्यंत मनमोहक प्रतीत हो रहा था।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से दीप प्रज्वलन कर भगवान…

Read More

भक्ति का अनोखा संगम : दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर में एकादशी पर्व पर दीपों से सजा आध्यात्मिक दरबार, एकादशी की रात जगमगाए हजारों दीपक, दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब.

एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में निभाई गई द्वीप प्रज्वलन परंपरा. भजन संध्या का हुआ आयोजन, जुटे श्रद्धालु. कुनकुरी/दोकड़ा. 20 अगस्त 2025 : एकादशी पर्व के अवसर पर ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। परंपरागत द्वीप प्रज्वलन की प्राचीन परंपरा के निर्वहन के साथ मंदिर प्रांगण सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भजन-कीर्तन की स्वर-लहरियों और “हरे कृष्ण, हरे राम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण कर…

Read More

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति में हुआ श्री जगन्नाथ मंदिर का समापन समारोह, श्रद्धा व संस्कृति का अद्भुत संगम, नगर भ्रमण और सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र.

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं संमिलित, रात्रि नागपुरी संगीत से झूमते रहे लोग. श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम नगर भ्रमण के साथ हुआ समापन. जशपुर. 28 मई 2025 : जशपुरनगर के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन नगर भ्रमण और रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ बड़े धूमधाम से हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। ओडिशा और छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों, अष्ट प्रहरी यज्ञ और नागपुरी…

Read More

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा बना भक्ति का तीर्थस्थल : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी की उपस्थिति, 24 घंटे का अखंड कीर्तन, हजारों श्रद्धालु, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, श्रीमती कौशल्या साय ने कीर्तन में की सहभागिता.

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का हुआ शुभारंभ. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित, श्रद्धालुओं ने भक्तिरस से परिपूर्ण किया वातावरण. दोकड़ा/कुनकुरी. 26 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के कुनकुरी ब्लॉक स्थित दोकड़ा ग्राम में श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिसमें ओडिशा, झारखंड व छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री ने ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए

भगवान जगन्नाथ मंदिर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने 24 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले महतारी सदन भवन का भूमि पूजन किया जशपुर, 22 मई 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने…

Read More