समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मतदाता जागरूकता (स्वीप)कार्यक्रम अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र खरसिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्रा में आज मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें हायर सेकेंडरी बर्रा के सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राओं सहित नवीन मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व विषय पर चर्चा किए। हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कुछ जिज्ञासा के प्रश्न भी इस मंच पर साझा किये, जिनके उत्तर पाकर छात्र संतुष्ट हुए।…
Read More