छत्तीसगढ़ बनेगा बॉलीवुड का नया ठिकाना! रायपुर में तैयार हो रही हाई-टेक फिल्म सिटी, युवाओं के सपनों को मिलेगा उड़ान

राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मिलेगा अवसरों का मंच छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का किया दौरा रायपुर : छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य द्वारा फिल्म सिटी परियोजना और फिल्म नीति से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। श्री आचार्य ने नया…

Read More

जशपुर की हरियाली में बसा रानीदाह जलप्रपात : गिरते जल की धारा और रहस्यमयी लोककथा आपको तुरंत यात्रा करने के लिए आमंत्रित करती है!

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच बसी एक प्राकृतिक धरोहर है – रानीदाह जलप्रपात। जशपुर नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी गर्व का प्रतीक माना जाता है। हर मौसम में मनमोहक दृश्य रानीदाह की यात्रा शुरू होती है खूबसूरत, हरियाली से ढकी सड़कों से। जैसे ही पर्यटक झरने तक पहुँचते हैं, सामने फैलती हरियाली, चट्टानों से गिरता दूधिया पानी और पक्षियों की…

Read More

उड़ान आसमान में, उत्सव ज़मीन पर! जशपुर जम्बूरी 2025 में संस्कृति, रोमांच और संगीत का धमाकेदार मिलन — 6 से 9 नवम्बर तक पर्यटकों के लिए स्वर्ग बनेगा जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित यह फेस्टिवल जशपुर की जनजातीय आत्मा, लोक परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को देगा नया जीवन। जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के  निर्देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर में आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक  ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश और देशभर से आए पर्यटक जशपुर की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे जशपुर के जनजाति संस्कृति,रहन सहन,खान पान और उनकी जीवन शैली को जान सकेंगे। चार दिन का उत्सव में जशपुर के विभिन्न…

Read More

विदेशी मेहमान हुए जशपुर की संस्कृति और लोककला के कायल, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने दिखाया असली जनजातीय जीवन का रंग

जशपुर : जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया। यात्रा की शुरुआत हुई मलार समुदाय से, जो अपने सुंदर आभूषणों और हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। बारीकी से बनाए गए ये शिल्प न केवल स्थानीय पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि परंपरा और रचनात्मकता की गहराई…

Read More

एमपी ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की गूंज, अवसरों का छत्तीसगढ़ थीम बना आकर्षण का केन्द्र

27 देशों के प्रतिनिधि और 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने लिया भाग रायपुर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रभावशाली उपस्थिति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित भव्य और आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के…

Read More

जशपुर के मयाली नेचर कैम्प में शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग : अब घर बैठे कर सकेंगे एडवेंचर टूर की तैयारी

जशपुर : जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अन्तर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प सभी ऋतुओं में एक मनोहारी दृश्य के रूप में प्रतीत होता है। यह क्षेत्र साल के लहलहाते वनों से आच्छादित है जिससे छोटी बड़ी नालायें वृहद संख्या में निकलती है जो कि नीचे जाकर मैदानी इलाकों को जीवन्त बनाती है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति का अनुपम उपहार है। मयाली नेचर कैम्प देवबोरा तथा मयाली ग्राम के बीच में स्थित है। यह स्थान पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ, जो साहसिक कार्य पसंद करते हैं उनके लिये लंबी…

Read More

जशपुर दर्शन 2025 की हुई शुरुआत — विधायक रायमुनी भगत ने दिखाई हरी झंडी, पर्यटक करेंगे जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

जशपुर दर्शन 2025: जशपुर के आकर्षक पर्यटन स्थलों का दर्शन करने का एक सुनहरा अवसर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पर्यटक मधेश्वर पहाड़ सहित जिले के अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों का कर सकेंगे दर्शन जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास…

Read More

बड़ी खबर! मयाली नेचर कैम्प में शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, साहसिक पर्यटन प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका

जशपुर, 07 अक्टूबर 2025/  जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अन्तर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प सभी ऋतुओं में एक मनोहारी दृश्य के रूप में प्रतीत होता है। यह क्षेत्र साल के लहलहाते वनों से आच्छादित है जिससे छोटी बड़ी नालायंे वृहद संख्या में निकलती है जो कि नीचे जाकर मैदानी इलाकों को जीवन्त बनाती है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति का अनुपम उपहार है। मयाली नेचर कैम्प देवबोरा तथा मयाली ग्राम के बीच में स्थित है। यह स्थान पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ, जो साहसिक कार्य पसंद करते हैं उनके…

Read More

घने जंगलों और झरनों के बीच बसे दनगरी घाट तक अब सफर होगा आसान, 13.60 किमी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दी 18.37 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक 13.60 किमी सड़क निर्माण हेतु 18.37 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी,जल्द शुरू होगा कार्य जशपुर, 24 सितंबर 2025/ घने जंगलों, कल-कल बहते झरनें, पहाड़ी नदियां, ऊँचे पहाड़ों और पठारों से घिरा जशपुर प्राकृतिक खूबसूरती का अद्वितीय खजाना है। पर्यटकों के लिए सहज आकर्षित करने वाले इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकसित किया जा रहा है। इसका मकसद जशपुर की इन पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक…

Read More

पुणे से आए पर्यटकों को भाया जशपुर का स्वर्ग, झरनों की गूँज और जनजातीय नृत्य की थिरकन ने बनाया सफर अविस्मरणीय

पुणे से आए पर्यटकों को खूब भाया यहां के पर्यटन स्थल और संस्कृति मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिला प्रशासन पर्यटन के विकास के लिए सतत् रूप से कर रहा है कार्य जशपुर, 17 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर के पर्यटक स्थल झरनों, गुफाओं, चाय बगानों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण जशपुर की खूबसूरती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर्यटन अधोसंरचना का विकास करने सहित कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल न केवल जशपुर की विरासत को एक पहचान…

Read More