जशपुर : जिला मुख्यालय रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यकम में वन विभाग का स्टॉल लगाया गया है। जिसमें जशपुर जिले के वनों से प्राप्त वनौषधि के उपयोग से निर्मित च्यवनप्राश, काँचपाक, शहद आदि उत्पाद स्टॉल में रखे गये है। इसके अतिरिक्त जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत जशक्राफ्ट ब्रांड के तहत वन प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त सामग्रियों बांस एवं सवई घांस के उपयोग से निर्मित झूमके, माला एवं अन्य आभूषण आदि विशेषतौर पर रखे गये हैं। वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को…
Read MoreTag: #Handicrafts
विदेशी मेहमान हुए जशपुर की संस्कृति और लोककला के कायल, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने दिखाया असली जनजातीय जीवन का रंग
जशपुर : जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया। यात्रा की शुरुआत हुई मलार समुदाय से, जो अपने सुंदर आभूषणों और हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। बारीकी से बनाए गए ये शिल्प न केवल स्थानीय पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि परंपरा और रचनात्मकता की गहराई…
Read More“दिल मेला – दिल में ला” थीम पर सजेगा बस्तर का नया सफर, संस्कृति और उद्यम का संगम बनेगा ‘बस्तर राइजिंग’
“बस्तर राइजिंग” अभियान 8 अक्टूबर से होगा प्रारंभ : बस्तर की प्रतिभा, संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच रायपुर, 7 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। अभियान के…
Read Moreबीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा जोरदार प्रतिसाद, कोसा-काटन की साड़ियां और हस्तशिल्प सामग्री बनीं लोगों की पसंद
पारंपरिक वस्त्रों की रेंज और ग्रामोद्योग उत्पाद बने आकर्षण का केन्द्र, 31 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी रायपुर, 19 अगस्त 2025/ शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को लोगों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट बुनकरों, हस्तशिल्पियों, माटी शिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे कोसा और काटन की साड़ियां, बेडशीट, ड्रेस मटेरियल, सूट, कॉटन बैग, कोसा शाल, जैकेट, बेलमेटल, काष्ठ-बॉस शिल्प, लौहशिल्प सामग्रियों को खरीदने के लिए प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। हस्तशिल्प और सजावटी सामग्रियां लोगों के आकर्षण का…
Read Moreबस्तर पंडुम में बिखर रही जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा : दुर्लभ नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र और परंपरागत व्यंजनों का रंगारंग उत्सव
बस्तर की गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में – केदार कश्यप रायपुर, 03 अप्रैल 2025/ बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति की अनुपम छटा बस्तर पंडुम में बिखर रही है। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने के लिए तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2025 आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज इस आयोजन का शुभारंभ किया। बस्तर पंडुम…
Read Moreरंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ बस्तर पंडुम का आयोजन : उप मुख्यमंत्री और वनमंत्री ने किया बस्तर पंडुम के संभागीय स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन
बस्तर की वैभव-गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में – श्री केदार कश्यप मंत्रियों ने स्टॉल का अवलोकन करने सहित स्थानीय व्यंजन का स्वाद लेकर की सराहना रायपुर, 03 अप्रैल 2025-राज्य शासन द्वारा बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने सहित स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों को अमिट पहचान और समुचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2025 यथा बस्तर का उत्सव का…
Read Moreबस्तर जिले के 5 विकासखण्डों में हुआ ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन : प्रतिभागियों ने बस्तर पंडुम में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
बस्तर पंडुम के माध्यम से पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और आदिवासी रीति-रिवाजों को मिला समुचित मंच 22 एवं 23 मार्च को होगा दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर पंडुम रायपुर 20 मार्च 2025/ बस्तर जिले के जगदलपुर, बस्तर, तोकापाल, बास्तानार एवं दरभा विकासखण्ड में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने कहा कि यह आयोजन बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बस्तर पंडुम के माध्यम से पारंपरिक नृत्य,…
Read More